
चंडीगढ़: केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर चंड़ीगढ़ में '9 साल सेवा , सुशासन और गरीबी कल्याण" पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर, हरियाणा विधानसभा सपीकर ज्ञानचंद गुप्ता , राज्यमंत्री कमलेश ढांडा , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, बीजेपी हरियाणा के प्रभारी विप्लब् देब, बीजेपी चंड़ीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद समेत हरियाणा भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोदी जी जैसे नए सोच के नेता देश को मिले है। आजादी के लिए कुछ लोगों ने बहुत काम किए। देश की आजादी के बाद देश को विश्व गुरु बनाने के लिए जो नेता मिलने चाहिए थे वो नहीं मिले थे अब नरेंद्र मोदी जी के रूप में मिले है। बड़े देशों के नेता भी कहते है मोदी इज द बोस। उन्होंने कहा कि नार्थ इष्ट में जिस तरीके से अलगाव वाद की भावना बनी रहती थी आज देश के लोग मिलकर साथ खड़े है। जम्मू कश्मीर की सबने अब स्तिथि देखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ये कहते थे की कहीं विभाजन ना हो जाए, अब पूरा देश एक जुट है।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा बीजेपी के प्रभारी विप्लब् देव ने कहा कि किसी समय यूरोप मे भारतीयों को देखकर टैक्सी भी नही रुकती थी। आज अमेरिका का राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांगता है। मोदी जी से पहले 20 जे 25 साल पहले की सरकार उठाकर देख लें भ्र्ष्टाचार में लिप्त सरकारें थी। भारत को आध्यात्मिक देश के नाम से जाना जाता है, आज भारत को मोदी जी के नाम से लोग जानते है कि मोदी जी का देश है।
Leave a comment