
Lawrence Bishnoi Gang Sharp Shooter Arrested: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित बंगले के बाहर कई बार फायरिंग की खबरें सामने आई है। जिसमें मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बुधवार देर रात मुंबई पुलिस और हरियाणा ने ज्वाइंट ऑपरेशन एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी का नाम सुक्खा कालुया बताया जा रहा है। जो बिश्नोई गैंग का एक शार्प शूटर सदस्य है। आपको बता दें सलमान खान के घर के हुई फायरिंग का सीधा कनेक्शन बिश्नोई गैंग से ही है।
नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और हरियाणा पुलिस ने साथ में ऑपरेशन चलाकर सलमान खान की सुपारी लेने वाले बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर सुक्खा कालुया को एक होटल गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया।
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर सुबह लगभग 4.50 बजे फायरिंग की गई थी। दो अज्ञात लोगों ने उनके घर के बाहर 4 राउंड हवाई फायरिंग की और भाग गए। दोनों शूटर बाइक से आए थे। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार किया था। लेकिन सुक्खा फरार हो गया था। आपको बता दें, शार्प शूटर की ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब मुंबई पुलिस बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही है।
Leave a comment