Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली के बड़े व्यापारी को लॉरेंस-गोल्डी गैंग की धमकी, कहा- 5 करोड़ दो नहीं तो...

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली के बड़े व्यापारी को लॉरेंस-गोल्डी गैंग की धमकी, कहा- 5 करोड़ दो नहीं तो...

Lawrence Gang Threat To Businessman:लॉरेंस बिश्नोई कब किसको धमकी दे दे ये किसी को अंदाजा नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड का खौफ छाया हुआ है। राजधानी के तमाम बड़े उद्योगपतियों को धमकियां मिल रही हैं। ये धमकियां लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से दी गई है। व्यापारी से 5 करोड़ रुपये तक की फिरौती की मांग की गई है। 
 
कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने राजधानी के कई बड़े बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी है। ग्रेटर कैलाश के रहने वाले सॉन्ग प्रोड्यूसर अमन बत्रा को भी ऐसा ही धमकी भरा कॉल आया है। उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इतना ही नहीं पैसे न देने पर इलाज कर देने की धमकी दी गई है। 
 
दिल्ली पुलिस ने जांच की शुरू 
 
कॉल करने वाले शख्स ने खुद को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया।  उसने अमन बत्रा से 5 करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी मिलने के बाद अमन ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
 
जीम मालिक की हुई थी हत्या 
 
इससे पहले भी ग्रेटर कैलाश स्थित जीम मालिक की हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी के जरिए पुलिस ने सबूत जुटाए थे। इस हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। उस घटना में बताया जा रहा था कि पुरानी रंजीश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बता दें कि उस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।   

Leave a comment