
Kumbh Sankranti 2024: देशभर में आज कुंभ संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति का काफी ज्यादा महत्व है। इस दिन पवित्र नदी की स्नान करने और उसके बाद पूजा पाठ और दान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करना विशेष फलदायक होता है। और जो ऐसा करता है उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
क्या होती है कुंभ संक्रांति
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव के एक राशि को छोड़कर दूसरे राशि में जाने को ही संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में जब सूर्य देव मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे ही कुंभ संक्रांति कहते हैं। आज के दिन प्रात: काल पवित्र नदी में स्नान करके सूर्य देव की और दान करते हैं। आज के दिन काले तिल और उससे बनी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य भगवान के साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।
क्या है नियम
मान्यता है कि आज सुबह उठ कर सबसे पहले तो पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। लेकिन अगर आप नदी में स्नान के लिए नहीं जा पाते हैं तो घर में ही पानी से भरी बाल्टी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर कर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद साफ और स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए और उनके मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।
जरूरतमंदों की करनी चाहिए मदद
इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और निर्धन लोगों को भोजन कराना चाहिए। आज के दिन गाय को बी ताजी हरी घास खिलानी चाहिए। आज के दिन भोजन, वस्त्र और अन्य जरूरी चीजें दान में देना भी बहुत शुभ माना जाता है।
Leave a comment