कुबेर देव के इन मंत्रों से दूर होगी पैसों की समस्या, जानिए कैसे करें पूजा

कुबेर देव के इन मंत्रों से दूर होगी पैसों की समस्या, जानिए कैसे करें पूजा

Kuber Mantraहिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिन पर कुबेर की कृपा रहती है, उनके घर पर धन और सुख समृद्धि की कमी नहीं होती हैं। तो वहीं, उनको खुश करने के लिए कई तरीके उपाय होते हैं। कुबेर देव की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती हैं और उनके मंत्रों के जाप करने से दरिद्रता दूर होती हैं। अगर उनकी पूजा करते हैं। तो घर में धन का आना बढ़ता हैं। आर्थिक तंगी से जुझ रहे लोग कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए अनेकों उपाय करते हैं। ताकि, आर्थिक समस्या से बाहर निकला जा सकें।

इन तीन मंत्रों का जाप करने से दूर होगी आर्थिक परेशानी

पहला मंत्र : ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

दूसरा मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

तीसरा मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

पूजा करने की विधि

अगर आप भी कूबेर देव को प्रसन्न करना चाहते हैं। तो दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके कुबेर देव के मंत्र का जाप 108 बार करें। जिस समय आप मंत्रों का जाप कर रहे, तो इस बात का ध्यान रखें कि धन लक्ष्मी कौड़ी को अपने पास जरुर रखें। ऐसी मान्यता हैं कि बेल के पेड़ के नीचे बैठकर इस मंत्र का 1 लाख बार जप करने से हर तरह की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन मंत्रों का जाप तीन महीने तक लगातार करना चाहिए। यदि आप इन मंत्रों का जाप लगातार करते है, तो आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती हैं।

Leave a comment