Kolkata Rape Case: 'सबूत है, तो कृपया इसे...', कोलकाता रेप पीड़िता की मां ने लिखा भावुक पत्र

Kolkata Rape Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले के बाद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पीड़िता की मां ने एक पत्र लिखकर अपने जीवन के सभी शिक्षकों को धन्यवाद कहा है। जिसके साथ उन्होंने न्याय की लड़ाई के लिए बड़े पैमाने पर समाज से समर्थन की मांग है।
पीड़िता की मां ने लिखा पत्र
उन्होंने पत्र में लिखा कि 'मैं तिलोत्तमा की मां हूं। आज शिक्षक दिवस पर मैं अपनी बेटी की ओर से उसके सभी शिक्षकों को सलाम करती हूं। उसका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। आप उस सपने के पीछे प्रेरक शक्ति थे। हम अभिभावक के रूप में उनके साथ रहे हैं।'
उन्होंने पत्र में आगे लिखा 'मुझे लगता है क्योंकि उसे आप जैसे अच्छे शिक्षक मिले, इसलिए वह डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकी, फिर डिग्री आई। मेरी बेटी कहती थी, मां मुझे पैसे की जरूरत नहीं है. बस मेरे नाम के आगे बहुत सारी डिग्रियां चाहिए और क्या मैं इतने सारे मरीजों को ठीक कर सकती हूं। '
सबूत है तो सामने लाएं
उन्होंने आगे लिखा, "एक मां के रूप में, सभी मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ से विनम्र अनुरोध, यदि आपके पास कोई जानकारी और सबूत है, तो कृपया इसे सामने लाएं. क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ अच्छे लोगों की चुप्पी से अपराधियों का हौसला बढ़ता है। मेडिकल सोसायटी और आम लोगों के आंदोलन के साथ खड़े होने के संदेश के साथ और लड़की के लिए न्याय की उम्मीद करते हुए शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को सलाम।'
Leave a comment