Kolkata Rape Murder Case: ED के बाद अब संदीप घोष पर CBI का कसा शिकंजा, जानिए किस आरोप में हुए गिरफ्तार?

Kolkata Rape Murder Case: ED के बाद अब संदीप घोष पर CBI का कसा शिकंजा, जानिए किस आरोप में हुए गिरफ्तार?

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप केस मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दिया है। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ताल्हा पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले संदीप घोष को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के मुताबिक संदीप घोष पर जांच एफआईआर में देरी करने के आरोप है। साथ ही जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसी मामले में कोलकाता पुलिस के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। इस से पहले ईडी ने संदीप घोष से लगभग 150घंटे तक पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हे भ्रष्ट्राचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।      

अभिजीत मंडल पर गंभीर आरोप          

सीबीआई ने ताल्हा पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। मामले में उनसे कई बार पूछताछ की गई थी। साथ ही कोलकाता पुलिस पर भी मामले की गलत तरीके से जांच करने के आरोप है। साथ ही कुछ औऱ अधिकारी भी जांच के दायरे में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी मुख्य आरोपी संजय रॉय के साथ नजदीकियां सामने आई है। इस मामले में सीबीआई ने अब तक दस लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। साथ ही ईडी ने मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक अलग जांच शुरू कर दी है।  

जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन पर अड़े                   

आरजीकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ और मर्डर कर दिया गया। डॉक्टर के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद पूरे देश में पीड़िता के लिए इंसाफ की आवाज उठने लगी। लोग सड़कों पर आ गए। इस केस को बीते हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है। वो तेज बारिश में भी डटे हुए हैं। डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।   

Leave a comment