Kolkata rape case: कोलकाता रेपकांड के बाद जगदीप धनखड़ के निशाने पर ममता बनर्जी , बोले- मानवता हुई शर्मसार

Kolkata rape case: कोलकाता रेपकांड के बाद जगदीप धनखड़ के निशाने पर ममता बनर्जी , बोले- मानवता हुई शर्मसार

Kolkata rape case: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा है। लोग रेपकांड के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं इस मामले के बाद देशभर के डॉक्टर भी सड़क पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस सबके बीच ममता सरकार चौतरफा घिरी हुई है। अब इसी बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है।    
 
 
एम्स पहुंचे थे उपराष्ट्रपति           
 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एक कार्यक्रम में पहुंचे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति ने इस दौरान जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने इस दौरान कोलकाता मर्डर केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मानवता शर्मसार हुई है, तो कुछ भटकी हुई आवाजें हैं जो चिंता का कारण बनती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे केवल हमारे असहनीय दर्द को बढ़ाते हैं।
 
यह राजनीति का समय नहींः जगदीप धनखड़             
 
अपने संबोधन के दौरान जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह ऐसा मौका नहीं है जब आपको राजनीतिक चश्मे से देखना चाहिए। यह राजनीतिक प्रिज्म खतरनाक है, यह आपकी निष्पक्षता को समाप्त कर देता है। इस तरह के राक्षसीकरण के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।  मैं ऐसी गुमराह आत्माओं से अपने विचारों पर फिर से विचार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आग्रह करता हूं।  

Leave a comment