
Kolkata Doctor Rape Case:आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर से दरिंदगी की घटना में सीबीआई जांच तेज हो गई है। मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई के मुताबिक वारदात की रात मुख्य आरोपित संजय को फोन किया गया था। कोलकाता पुलिस के सिविक वालंटियर संजय रॉय किसी ने फोन कर अस्पताल बुलाया था।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि संजय के मोबाइल फोन की कॉल लिस्ट को खंगाला गया है। खंगालने के दौरान पता चला है कि वारदात की रात और सुबह संजय की ने फोन पर बातचीत की थी। सीबीआई उस व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है। वहीं आरजी कर कांड के प्रतिवाद में आज फिर 'रिक्लेम द नाइट' अभियान होने जा रहा है। इस बार जूनियर डाक्टरों की ओर से इसका आह्वान किया गया है। जो एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। डॉक्टर पांच दिनों से स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठे हैं।
क्या है डॉक्टरों की मांग ?
डॉक्टरों का कहना है कि घटना को एक माह से भी अधिक समय हो चुका है। राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे वे काफी दुखी हैं। बता दें कि ठीक एक माह पहले 14अगस्त को पहली बार 'रिक्लेम द नाइट' अभियान हुआ था। आज चौथी बार यह होने जा रहा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को ज्वाइन करने की हिदायद दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद जूनियर डॉक्टर्स धरना और प्रदर्शन करने से नहीं चूक रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सेवाएं बाधित हो रही है। ममता बनर्जी ने बताया कि इलाज के अभाव में 27रोगियों की मौत हो चुकी है।
क्या है मामला ?
बता दें कि नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर का शव मिला था। शव मिलने के बाद अस्पताल के प्रबंधकों ने पहले इसे आत्महत्या करार दिया था। वहीं, पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई है कि लेडी डॉक्टर की रेप कर हत्या की गई है। इस मामले में एक आरोपी सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय को अरेस्ट भी किया गया है। वहीं, कोलकात्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर भ्रष्टाचार और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे। भ्रष्टाचार के मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए है। ईडी भी आरजी कर में वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू की है लेकिन, न्याय की मांग पर पूरे देश में आंदोलन जारी है।
Leave a comment