
Delhi Assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने कांग्रेस और AAPपर सियासी हमला किया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फेंस के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि दिल्ली में दंगे भड़काकर देश को किसने बदनाम किया? अगर आज ताहिर हुसैन जेल में है, तो क्या आप पार्टी उस पर सफाई दे सकती है?
कांग्रेस-आप पर बीजेपी ने बोला हमला
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और आप पार्टी को कटघरे में लेते हुए कहा ये वही पार्टी है। जो बाटला हाउस की घटना पर सवाल उठाती हैं। दिल्ली में कुछ लोग हैं। जो बम धमाके जैसी अफवाह फैलाते हैं। साथ ही स्कूल बंद करवा कर अभिभावकों को रुलाते है। उन्होंने आगे कहा कि ये किसका एनजीओ है और इसके पीछे कौन मास्टरमाइंड है।
हमारे लिए हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’- अनुराग ठाकुर
बीजेपी सांसद अनुराग ने AAP पर हमला करते हुए कहा कि आप पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन आज खुद AAPजो है वो A-अराजकता,अलगाववाद,आतंकवाद,अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने वाली पार्टी बन गई है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा, ऐसी कौन सी मजबूरी है जो इन देश विरोधी लोगों से हाथ मिलाना पड़ रहा है। अफजल गुरु की फांसी की सजा को माफ करने के लिए कौन सी एनजीयो सामने आई थी। दिल्ली की जनता जवाब मांगती है।
प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने आगे कहा, किसी भी देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत बड़ा विषय है। हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही थी। और बीजेपी सरकार का 11 सालों का रिकॉर्ड भी कहता है भाजपा ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड फेंकने का काम भी कर रही है। हमारे लिए हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा है। हांलकि कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टीयां है जो कि इन देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाती है।
Leave a comment