
Virat Kohli turns 36: विराट कोहली मंगलवार को 36 साल के हो गए हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें बधाई भेज रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के उन चंद खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके नाम कई उपलब्धियां हैं। चाहे वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का हो या फिर सबसे तेज रन बनाने का। कोहली की आक्रमक खेल को उनके फैंस खासा पंसद करते हैं। यही कारण है जब वो मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो लोगों में अलग उत्साह देखने को मिलता है।
हालांकि, कोहली के करियर में बुरे दिन भी आए है। साल 2020 से 2023 तक उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गया था। लंबे समय से वो एक शतक तक नहीं लगा पाए थे। इसके साथ ही भारतीय टीम की कप्तानी भी कोहली को रास नही आई। भले ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत को सबसे अधिक जीत दिलाया लेकिन इसके बावजूद वो अधिक दिनों तक कप्तानी नहीं कर पाए।
ODI में सबसे अधिक शतक
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली का दबदबा रहा है। खासतौर पर ODI में विराट कोहली का एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है। विराट ने ODI में 50 अर्धशतक लगा कर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
सबसे तेज रन बनाने का रिकोर्ड
विराट कोहली के नाम सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट कोहली ने वनडे मैचों में जो मानक तय किया है, उसे अभी तक कोई भी चुनौती नहीं दे पाया है।
21 दफा प्लेयर ऑफ द सीरीज
विराट कोहली ने क्रिकेट में कई ऐसे किर्तिमान रच दिए हैं, जिसे तोड़ना बहुत ही मुश्किल प्रतित होता है। जैसे अभी तक विराट 21 मैचों में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक 100
विराट कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाए हैं।
विश्व कप में सबसे अधिक रन
विराट कोहली का खेल दवाब में और अधिक निखर जाता है। जैसे 2023 विश्व कप में 765 रन बनाकर ना सिर्फ उनकी क्षमता को दर्शाती है बल्कि एक महान क्रिकेटर के रुप में उन्हें स्थापित करती है। कोहली विश्वकप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। फिर एक बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धवस्त किया था।
कोहली की अनूठी उपलब्धि
विराट कोहली क्रिकेट जगत में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें वनडे और टी 20 विश्व कप फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज मिला है। उन्होंने ये उपलब्धि टी 20 में दो बार और वनडे में एक बार हासिल की है।
सबसे सफल टेस्ट कप्तान
विराट कोहली की कप्तानी की लोगों ने जमकर आलोचना की। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनके कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 मैच जीता है।
पाकिस्तान के खिलाफ खास रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। विराट पहले भारतीय हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाए हैं। उन्होंने 2015 विश्व कप में 126 गेंदों में 107 रन बनाए थे।
RCB को नहीं मिली सफलता
विराट कोहली लंबे समय से IPL में RCB टीम की कप्तानी करते हैं। IPL की सबसे बेस्ट खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली RCB आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। बतौर विराट पर कई दफा सवाल भी उठे हैं।
Leave a comment