Syria Explosion: सीरिया की राजधानी दमिश्क के ड्वैला इलाके में स्थित मार एलियास (सेंट एलियास) चर्च में रविवार, 22 जून 2025 को प्रार्थना के दौरान एक भयावह हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो है। और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।। सीरियाई गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमलावर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा था। यह हमला सीरियाई शासन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुआ। जिसने देश में सुरक्षा स्थिति को हिला कर रख दिया है।
पूरा मामला क्या है?
आम लोगों और स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने पहले चर्च के बाहर गोलीबारी शुरू की, जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद वह चर्च के अंदर घुसा और विस्फोटक बेल्ट के साथ खुद को उड़ा लिया। धमाके इतनी तेज थी कि चर्च की छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। और आसपास के क्षेत्र में खून और मलबे का मंजर फैल गया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार कम से कम 30 लोग घायल हुए।
सरकारी प्रतिक्रिया और जांच
सीरिया के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हमलावर ISIS से जुड़ा था और दो अन्य संदिग्धों के साथ आया था। जो हमले के बाद फरार हो गए। मंत्रालय ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सूचना मंत्री हमजा मुस्तफा ने इस हमले को "कायरतापूर्ण" कहते हुए राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। स्थानीय सुरक्षा बलों और व्हाइट हेलमेट्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को अस्पतालों में पहुंचाया।
क्षेत्र का विवरण और चिंता
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सीरिया पहले से ही अस्थिरता का सामना कर रहा है। हाल ही में दिसंबर 2024 में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद इस्लामिक विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया था। इस हमले ने यह आशंका बढ़ा दी है कि ISIS जैसे आतंकी संगठन स्लीपर सेल्स के जरिए फिर से सक्रिय हो सकते हैं।
Leave a comment