Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के कोसली क्षेत्र में कपड़ा धोने और रंगाई का काम करने वाली दो फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दोनों फैक्ट्रियों में एनओसी, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े दस्तावेज और बिजली लोड संबंधी रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ियां मौजूद थीं। इसके अलावा फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त जहरीला पानी बाहर बहाने का मामला भी सामने आया है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

रेड के समय फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारी आवश्यक वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर संबंधित विभागों ने दोनों फैक्ट्रियों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में बिजली के तार के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन में खेत जूता कर लौट रहे किसान की बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी खेत में ही मौत हो गई।

Haryana: हरियाणा ग्रुप-डी भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत

Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती के तहत एक्सीलेंट स्पोर्ट्स पर्सन (ESP) श्रेणी में चयनित उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने चयन रद्द करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाते हुए याचिकाकर्ताओं की सेवाओं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं।

Kanpur Fraud Case: गरीब महिला के दस्तावेजों से 15 करोड़ का फर्जीवाड़ा, IT नोटिस से खुला बड़ा घोटाला

Kanpur Fraud Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा आयकर विभाग के नोटिस आने के बाद हुआ। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast