
Karwa Chauth 2023 :करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। साथ ही इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। चांद और पति के दीदार कर व्रत को खोलती है। करवा चौथ का व्रत आमतौर पर निर्जला ही रखा जाता है। लेकिन इस निर्जल व्रत को शुरू करने से पहले सुबह सबसे पहले महिलाएं सरगी लेती हैं। सरगी के बाद ही व्रत शुरू होता है।ऐसे मेंपूरे दिन भूख और प्यास से बचने के लिए, आपके सरगी में कुछ हेल्दी आहार को शामिल करना चाहिए, जिससे आपको दिनभर कमजोरी महसूस न हो और आपको भूख भी ना लगे। इसलिए व्रत शुरू होने से पहले जरूरी है कि आप हाइड्रेटिंग चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इसके अलावा आपको अपनी सरगी में फाइबर, प्रोटीन, साबुत अनाज, फल और दूध जैसी चीजों को अपनी सरगी की थाली में शामिल करना चाहिए।
इन चीजों को करें अपनी सरगी में शामिल
ड्राईफ्रूट-खासतौर पर भीगे हुए नट्स को सरगी में शामिल करने से हमें सारा दिन भूख भी नही लगती और पेट भी भरा-भरा सा रहता है।
फ्रूट्स-सरगी में ज्यादा से ज्यादा फ्रूट को शामिल करने से डिहाइड्रेशन की समस्या नही रहती। इसलिए अपनी सरगी की थाली में अनार, संतरा और अनानास जैसे फ्रूटस को जरुर शामिल करें खासतौर पर खट्टे फलों के सेवन से सारा दिन ताजगी बनी रहती है।
नारियल पानी-नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है। इसे पीने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
दही का सेवन-दही में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और साथ ही आपको एसिडिटी की शिकायत भी नही होती।
कार्बोहाइड्रेट युक्त नाश्ता-आप अपनी सरगी की थाली में पराठा, चीला, डोसा आदि चीजों को भी शामिल कर सकती हैं। कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों के सेवन से आपका पेट भरा रहेगा और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।
Leave a comment