
Karwa chauth 2023:करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती स्त्रियां मनाती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी पति के लिए व्रत करती है। व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस व्रत में पूरा दिन महिलाओं को र्निजल व्रत करना होता है और रात को चंद्र की पूजा करने के बाद व्रत को खोलती है।
दरअसल इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जा रहा है। इस दिन मेहंदी लगाने और सोलह श्रृंगार करने का खास महत्व है। शादी शुदा महिलाओं को इस दिन बिंदी, काजल, चूड़ियां, अंगूठी, मेहंदी, मंगलसूत्र और सिंदूर सहित सभी सोलह श्रृंगार करने चाहिए। करवा चौथ एक ऐसा व्रत जिसमें महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति का चेहरा देखती हैं फिर अपना व्रत तोड़ती हैं। यह व्रत भारत के जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। तो चलिए आपको चंद्रमा क निकने का समय बताते है वो भी शहरों के हिसाब से।
करवा चौथ की रात इस समय निकेगा चंद्रमा
हरियाणा- 8 बजकर 16मिनट पर
दिल्ली- 8बजकर 15 मिनट पर
मुंबई- 8बजकर 59मिनट पर
पुणे- 8बजकर56मिनट पर
पटना- 7बजकर51 मिनट पर
लखनऊ-8बजकर05मिनट पर
रांची- 7बजकर 56 मिनट पर
जोधपुर- 8बजकर26मिनट पर
उदयपुर- 8बजकर41मिनट पर
जयपुर – 8बजकर19 मिनट पर
भोपाल- 8बजकर 29 मिनट पर
जबलपुर- 8बजकर 19मिनट पर
इंदौर- 8बजकर37 मिनट पर
रायपुर- 8बजकर 17मिनट पर
देहरादून- 8बजकर 06मिनट पर
अहमदाबाद-8बजकर50मिनट पर
शिमला- 8बजकर 07 मिनट पर
चंडीगढ़- 8 बजकर 10 मिनट पर
Leave a comment