
नई दिल्ली:पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। बता दें कि प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ बांदीपुर जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया हैं। हादसे में प्रह्लाद मोदी और उसके परिवार को छोटी चोटे आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, देश के पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट हो गया हैं। बताया जा रहे हैं कि वह परिवार के साथ मैसूर से बांदीपुरा की तरफ जा रहे थेतभी उसकी कार सड़क हादसा का शिकार हो गई हैं। हादसे में सभी को हल्की चोटें आई हैं। सभी को मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि कार में प्रह्लाद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बैठे हुए थे, लेकिन अचानक से कार का अगला टायर फट गया और ये हादसा हो गया। हादसे की फोटोज सामने आई हैं जिसमें गाड़ी के आगे हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, टायर भी फट चुका है। प्रह्लाद ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट है और उनकी तरफ से कई मौकों पर राशन के ज्यादा दाम वाला मुद्दा उठाया गया है।
Leave a comment