KANJHAWALA CASE UPDATE: अंजलि केस में आज 20 दिन हुए पूरे, कहां तक पुलिस की कार्रवाई? जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

KANJHAWALA CASE UPDATE: अंजलि केस में आज 20 दिन हुए पूरे, कहां तक पुलिस की कार्रवाई? जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

What happened so far in the Kanjhawala case: दिल्ली की कंझावला कांड को आज 20 दिन पूरे हो गए है। पुलिस द्वारा रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। अब पुलिस ने मामले में आईपीसी धारा 302 जोड़ दी और हत्या की नजर से कार्रवाई कर रही है। इस केस में अंजलि के साथ क्या-क्या हुआ इसका पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है क्योंकि कभी अंजलि की दोस्त का बयान पलट जाता है तो कभी आरोपियों की ओर से कहा जाता है कि घर में 5 नहीं 4 ही लोग मौजदू थे। हालांकि पुलिस ने अंजलि की मौत के अगले ही सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी।

होटल में दो कमरे करवाए थे बुक

जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे अंजलि की दोस्त, आरोपियों के बयान और फिर मामले में अंजलि के एक लड़के दोस्त की एंट्री हुई जिसने निधि और अंजलि के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ उससे पर्दा उठाया। दरअसल अंजलि के दोस्त ने बताया कि निधि और अंजलि ने होटल में दो कमरे बुक कर रखे थे जिसमें से एक में निधि और अंजलि थी और दूसरे में कुछ लड़के दोस्त थे। अंजलि ने अपने दोस्त को फोन करके बुला लेकिन उसने आने से मना कर दिया जिसके बाद अंजलि ने एक लड़के को दोस्त को बुलाने के लिए भेजा। जिससे बाद वह होटल आ गया। 

अंजलि के दोस्त ने निधि का किया पर्दाफाश?

उसके बाद देखा कि कमरे में निधि और अंजलि की जोर-जोर की आवाजें आ रही थी। निधि अंजलि से पैसों को लेकर झगड़ा कर रही थी जिसके बाद निधि गुस्से में बाहर चली गई और बाहर अंजलि और निधि दोनों स्कूटी पर बैठकर घर आने लगी कि रास्ते में ये हादया हो गया जिसमे अंजलि की ऐसी हालत हो गई जिससे देखने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए। अंजलि के शरीर से एक भी खून की बूंदे नहीं बची थी और अंजलि की सभी हड्डियां भी सड़क से घिसड़ाकर आधी हो गई थी। अंजलि ने कभी नहीं सोची होगी कि उसे ऐसी मौत मिलेगी। अब पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो पुलिस अब हत्या की लिहाज  से जांच कर रही है। बता दें कि कोर्ट ने एक युवक को जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं बाकी से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की 18 टीम इस मामले की जांच में लगी हैं।

अंजलि की मौत के बात ये सवाल बार-बार उठ रहा था कि नए साल की रात दिल्ली पुलिस की राजधानी के चप्पे-चप्पे में नजर बनी हुई थी फिर भी पुलिस सही समय पर नहीं पहुंची। वहीं इस लापरवाही के चलते 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। बता दें कि जिन 11 पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ है वो सभी घटना वाली रात रोहिणी जिले में पीसीआीर और पिकेट पर तैनात थे। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को रास्ते में पड़ने वाली 3 पीसीआर और 2 पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के भी आदेश दिए।

कंझावला मामला में अब तक क्या हुआ

31 दिसंबर: देर रात कार से लड़की को 12 किमी तक घसीटा गया।

1 जनवरी: पुलिस ने बिना कपड़ों के लाश बरामद की, और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

2 जनवरी: लड़की को कार से घसीटने के फुटेज सामने आए। वहीं DCP ने बताया कि ये पूरा मामला एक्सीडेंट का है।

3 जनवरी: स्कूटी पर साथ दिखी निधि का दावा- अंजलि बहुत नशे की हालत में थी। वहीं इसी तीन अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप ना होने की पुष्टि हुई, हालांकि शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिले। मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार किया।

4 जनवरी: फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई। वहीं कार के अंदर अंजलि के होने का कोई सबूत नहीं मिला। बताया जा रहा है कि अंजलि कार के फ्रंट लेफ्ट टायर में फंसी थी। इसी टायर के पीछे ज्यादातर खून के धब्बे मिले। अंजलि की मां ने निधि के शामिल होने की आशंका जताई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मृतका की मां से मिलने उनके घर पहुंचे। दिल्ली सरकार ने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

5 जनवरी: पुलिस ने दावा किया- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं।

पुलिस ने 5 जनवरी को 3 बड़े खुलासे किए।

पहला खुलासा- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं।

दूसरा खुलासा- आरोपियों का मृतक लड़की अंजलि और चश्मदीद निधि के साथ पुराना कनेक्शन नहीं है।

तीसरा खुलासा- जो लड़का कार चला रहा था, उसका नाम अमित है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

6 जनवरी: निधि-अंजलि के साथ स्कूटी पर एक लड़का भी दिखा

7 जनवरी: अंजलि का 6 महीने पहले भी हुआ था एक्सीडेंट, निधि ड्रग्स में पकड़ी गई।

8 जनवरी: आरोपी ने कबूल किया-...पता था अंजलि गाड़ी के नीचे है। कार ने कई बार यू-टर्न लिया, डर के चलते भागे।

9 जनवरी: अंजलि के घर चोरी हुई।परिजनों ने इसका आरोप अंजलि की दोस्त निधि पर लगाया।

13 जनवरी: पुलिस ने केस में धारा 302 जोड़ी और हत्या के लिहाज से कार्रवाई नए सिरे से शुरू की।

13 जनवरी: गृह मंत्रायल ने 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया।

17 जनवरी: दिल्ली की अदालत ने आरोपी आशुतोष भारद्वाज को कुछ शर्तों पर जमानत दी।

Leave a comment