जानकारी के मुताबिक, कारण विहार स्थित अंजलि के घर में रविवार रात चोरी हुई है। रात को इस घर में कोई मौजूद नहीं था। तड़के सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि घर के बाहर वाले गेट पर टुटा ताला लटका हुआ है और अंदर लाइट जली है, तो उन्होंने अंजलि के घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को चोरी की सुचना दी गई।
अंजलि के परिवार की एक महिला ने कहा कि पड़ोसियों ने हमें चोरी के बारे में बताया था। यह निधि की साजिश है। वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। वही पुलिस पर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?
पता था कार के नीचे अंजलि है, लेकिन....
गौरतलब है कि इस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। कभी परिवार की ओर से तो कभी सहेली की और से।इस बीच आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे ने हैरान कर दिया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें पता था कि कार के नीचे अंजलि है।
आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है लेकिन वे डर के चलते गाड़ी दौड़ाते रहे। इस दौरान कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की। ताकि अंजलि का शव कार से अलग हो जाए। वहीं आरोपियों ने बताया था कि तेज म्यूजिक की वजह से उन्हे पता नहीं लगी लेकिन अब उन्होंने बताया कि जो पुलिस को तेज म्यूजिक की कहानी बताई थी, वह झूठी थी।
Leave a comment