KANJHAWALA CASE: पता था कार के नीचे अंजलि है...पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे

KANJHAWALA CASE: पता था कार के नीचे अंजलि है...पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे

नई दिल्ली: कंझावला केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। कभी परिवार की ओर से तो कभी सहेली की और से खुलासे हो रहे है लेकिन, अब आरोपियों ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिससे जानकर हैरानी होगी। बता दें कि आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें पता था कि कार के नीचे अंजलि है।

दरअलस पुलिस की लगातार आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस बीच आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंस गई है लेकिन वे डर के चलते गाड़ी दौड़ाते रहे। इस दौरान कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की। ताकि अंजलि का शव कार से छुट जाए। वहीं आरोपियों ने बताया था कि तेज म्यूजिक सिस्टम की वजह से उन्हे पता नहीं लगी लेकिन अब उन्होंने बताया कि जो पुलिस को तेज म्यूजिक सिस्टम की कहानी बताई थी, वह झूठी थी।

आरोपियों ने बताया कि उन्हें डर था कि कहीं लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस लग जाएगा। वे इस मामले में बुरी तरफ फंस जाएंगे इसलिए एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने लड़की को कार के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की। वहीं बताया कि वह इसलिए गाड़ी को बार-बार घुमा रहे थे क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह कहां जाएं। वे लड़की के गाड़ी के निकलने तक इंतजार करते रहे और गाड़ी चलाते रहे।

Leave a comment