KANJHAWALA CASE: सहेली के बयानों पर नहीं है विश्वास! हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

KANJHAWALA CASE: सहेली के बयानों पर नहीं है विश्वास! हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

नई दिल्ली: कंझावला केस में नए-नए खुलासे हो रहे है। अब मृतक युवती की सहेली निधि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि निधि पुलिस पूछताछ में साथ तो दे रही है ,लेकिन इन बयानों में पुलिस को कुछ सच तो कुछ झूठ लग रहा है। इसलिए पुलिस ने निधि को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रहे है।

सहेली को हिरासत में लिया

दरअसल अंजलि और उसकी सहेली निधि एक साथ घर जा रही थी कि तभी ये हादसा हो गया। जिसके बाद निधि घटनास्थल से घर भाग गई। निधि ने पुलिस को बताया था कि वह काफी डर गई थी कि जिसके बाद वह घर चली गई। वहीं निधि ने बताया था कि कार से स्कूटी टक्कराने के बाद अंजलि कार के नीचे गिर गई और वह दूसरी और गिर गई। निधि ने देखा कि आरोपियों ने अंजलि के ऊपर से 3 से 4 बार आगे-पीछे किया जिससे अंजलि की मौत हो गई।

5 नहीं 4 लोग थे कार में मौजूद
बता दें कि दरअसल दिल्ली पुलिस ने हत्या में शामिल 5 लोगों क गिरफ्तार किया था जिसके बाद एक और यानी कार के मालिक को गिरफ्तार करके लोगों की संख्या 6 हो गई, लेकिन अब आरोपियों के एक बयान ने पुलिस की थ्योरी को बदल दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और आशुतोष) को गिरफ्तार किया। अभी अंकुश खन्ना की तलाश जारी है।

आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस

वहीं हाल में आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया और कहा कि कार नें 5 नहीं 4 लोगो थे। दीपक खन्ना कार में मौजदू नहीं था। वह कहीं ओर था। बता दें कि अमित और अंकुश खास भाई हैं, जबकि दीपक चचेरा भाई है। कार अमित चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, अमित ने घटना की जानकारी अपने भाई अंकुश को सारी बात बताई। अमित के पास लाइसेंस नहीं था। ऐसे में दोनों ने दीपक को राजी किया कि वह पुलिस से कहे कि वही कार चला रहा था।

कार मालिक को पता था सारा मामला

जिसके बाद दीपक को एक आरोपी ने फोन कर बुलाया था। दीपक अपने चाचा का ऑटो रिक्शा लेकर पहुंचा था। यहां से वह आरोपियों को अपने घर ले गया। इसी बीच पुलिस को एक सीसीटीवी हाथ लगा है, इसमें दिख रहा है कि अमित ने एक्सीडेंट के बाद कार आशुतोष को दी और वह भी ऑटो रिक्शा से चला गया। बताया जा रहा है कि दीपक ग्रामीण सेवा में ड्राइवर है। इस बयान के बाद पुलिस के मुताबिक, आशुतोष और अंकुश कार में नहीं थे। आशुतोष ने पुलिस से झूठ बोला था कि कार दीपक ले गया है, जबकि उससे कार अमित ले गया था।

Leave a comment