
Kangana Ranaut Lashehs Out On Rahul: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार अच्छा नहीं है। उनके आते ही महिला सांसद असहज महसूस करती हैं।
कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी इंटरव्यू के दौरान हूंटिंग करते हैं, वह किसी के साथ तू-तड़ाक पर उतर जाते हैं। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखना चाहिए।
राहुल गांधी पर निशाना
वहीं, कंगना रनौत से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी के आचरण के खिलाफ ब्यूरोक्रेट्स ने चिट्ठी लिखी है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है। क्योंकि, एकदम टपोरी जैसे वो आते हैं और किसी से भी तू-तड़ाके से बात करने लगते हैं। अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो हूटिंग कॉल करते हैं।
प्रियंका से सीखना चाहिए-कंगना
गौर करने वाली बात ये है कि कंगना रनौत ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की तारीफ की। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी सांसद बहन से सीखना चाहिए। उनका व्यवहार कितना अच्छा है लेकिन, राहुल गांधी स्वयं शर्म के पात्र हैं।
सनातन पर भी बोलीं कंगना रनौत
वहीं, जब सनातन को लेकर कंगना से सावल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी हैं, सब सनातनी हैं। क्योंकि हमारा जब जन्म हुआ, सनातन मतलब जिसका ना आदि है, ना अंत। सभी धर्म हजार या 1500 साल पुराने हैं। उन्होंने कहा कि सनातन ही सत्य है।
Leave a comment