जुर्म

पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, जांच में इस गैंगस्टर का नाम आया सामने

पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, जांच में इस गैंगस्टर का नाम आया सामने

Bihar Murder Case: बिहार में क्राइम की खबरें तो आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं, लेकिन इस बार पटना में हुए इस हत्याकांड ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में पॉश गांधी मैदान इलाके में पनास होटल के पास शुक्रवार रात बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे अपने अपार्टमेंट के बाहर कार से उतर रहे थे। एक घात लगाए हमलावर ने मौका देखते ही उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। ...

तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा फिर फरार हुआ कुख्यात सीरियल किलर सोहराब, जांच में जुटी पुलिस

तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा फिर फरार हुआ कुख्यात सीरियल किलर सोहराब, जांच में जुटी पुलिस

Serial Killer Sohrab: तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा हुआ कुख्यात सीरियल किलर सोहराब उर्फ मोहम्मद सुहैल फरार हो गया है। सोहराब एक पूर्व सांसद के नाती की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। जिसे 28 जून को पैरोल पर रिहा किया गया था। लेकिन निर्धारित समय पर जेल नहीं लौटा। ...

UP ATS के हत्थे चढ़ा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, अवैध धर्मांतरण करवाने का लगा था आरोप

UP ATS के हत्थे चढ़ा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, अवैध धर्मांतरण करवाने का लगा था आरोप

पिछले कई महीने में कई सारे लोगों की घर वापसी कराई गयी थी, जिसके बाद अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी एटीएस ने 50हज़ार रुपए के इनामी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया है। ...

पंजाब में नहीं रुक रहा गैंगवार, जगरूप रूपा के भाई की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाब में नहीं रुक रहा गैंगवार, जगरूप रूपा के भाई की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाब में गैंगवार का खूनी सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अमृतसर के चन्नन के गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको चौंका दिया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक आरोपी के भाई, जुग्गराज सिंह उर्फ तोता, को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। ...

चंदौली में BJP नेता के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

चंदौली में BJP नेता के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

BJP Vice President's Brother Murder: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले स्थित चकिया में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को चौका कर रख दिया। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के छोटे भाई संतोष सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना इतनी चौंकाने वाली थी कि खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड ने न केवल चकिया, बल्कि पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है। ...

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में सनसनी, एक ही घर में 4 युवक का शव मिलने से हड़कंप

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में सनसनी, एक ही घर में 4 युवक का शव मिलने से हड़कंप

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक घर में 4 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। एक शख्स का इलाज चल रहा है। तीनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। ...

प्यार में धोखे की अनोखी कहानी, लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर की हत्या

प्यार में धोखे की अनोखी कहानी, लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर की हत्या

Uttar Pradesh Crime: प्यार तूने क्या किया? एक समय यह शो टीनएजर्स का फेवरेट हुआ करता था, जहां प्यार में धोखे की कहानियां लोगों को बहुत पसंद आती थीं। लेकिन अब कलयुग का वह मोड़ आ चुका है, जहां हमें लव, धोखे और मर्डर का ड्रामा देखने के लिए किसी टीवी शो की जरूरत नहीं। असल जिंदगी में पनप रहा अपराध का बीज अब धीरे-धीरे अपने पैर पूरे देश में पसार रहा है। दरअसल, यह कहानी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित निर्माण विहार कॉलोनी की है, जहां एक "धोखेबाज कपल" लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। हैरानी की बात यह है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे और एक-दूसरे के साथ अवैध संबंध में थे। लेकिन रिश्तों में आई कुछ दरार के चलते युवक ने युवती की जान ले ली। आरोपी को थाना इकोटेक-3पुलिस ने शुक्रवार रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अपराधी की पहचान दादरी कस्बे के मोहल्ला मेवातियान निवासी 38वर्षीय मुकीम के रूप में हुई है। ...

राजस्थान के भीलवाड़ा में मॉब लिंचिंग, मामूली टक्कर से भड़की हिंसा; पीट-पीटकर युवक को मार डाला

राजस्थान के भीलवाड़ा में मॉब लिंचिंग, मामूली टक्कर से भड़की हिंसा; पीट-पीटकर युवक को मार डाला

Bhilwara Mob Lynching: 04 जुलाई की शाम राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे में एक मामूली टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके चलते भीड़ ने एक युवक को इनता पीटा, कि उसकी जान ही चली गई। इस घटना ने इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भारी बल तैनात कर कई लोगों को हिरासत में लिया। ...

तलवार और गोलियों ने मचाया कहर...दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, सीवान में 3 लोगों की निर्मम हत्या

तलवार और गोलियों ने मचाया कहर...दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, सीवान में 3 लोगों की निर्मम हत्या

Siwan Triple Murder Case: बिहार के सीवान जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की तलवार और गोलियों से हत्या कर दी गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। ...

हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतक हत्याकांड में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतक हत्याकांड में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

Encounter News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार रात नरेला इलाके में एक मुठभेड़ में दो बदमाशों को धर दबोचा। दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूचना के अनुसार, ये दोनों हिमांशु भाऊ गैंग के शातिर शूटर हैं, जिन्होंने हाल ही में रोहतक में एक हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया था और उसके बाद से वो फरार थे। स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी दिल्ली में छिपे हैं। इसके आधार पर नरेला में जाल बिछाया गया। रात के अंधेरे में जब दोनों बदमाश वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन बदमाशों ने उल्टा पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ...