Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में सनसनी, एक ही घर में 4 युवक का शव मिलने से हड़कंप

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में सनसनी, एक ही घर में 4 युवक का शव मिलने से हड़कंप

4 Dead Bodies In Delhi: दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक घर में 4 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। एक शख्स का इलाज चल रहा है। तीनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। आशंका है कि तीनों की मौत सफोकेशन की वजह से हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों शव पुरुषों के हैं और ये AC मैकेनिक का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के मुताबिक आज एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें कॉलर ने बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा और घर का दरवाजा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में फर्स्ट फ्लोर पर चार लोग बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे, जिनको सफदरजंग और एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कॉलर जीशान ने पुलिस को कॉल किया था कि उसका भाई इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन और हसीब और एक शख्स घर के कमरे में है। सभी ऐसी मैकेनिक का काम करते थे। क्या एसी के समान में लीकेज की वजह से दम घुटने से मौत हुई या फिर मौत का कारण कोई और है, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा, फिलहाल बॉडी पर बाहर से कोई चोट के निशान नहीं हैं।

करोलबाग में भी दर्दनाक घटना, 2 की मौत

एक अन्य मामले में दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित विशाल मेगा मार्ट में बीती शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast