जुर्म

मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गैंगस्टर ढेर, पिछले 3 घंटे से एनकाउंटर जारी

मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गैंगस्टर ढेर, पिछले 3 घंटे से एनकाउंटर जारी

चंडीगढ़:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 3शार्प शूटर्स को अमृतसर में घेर लिया है। बताया जा रहा है कि अटारी बॉर्डर से करीब 10किमी दूर होशियारपुर में पंजाब पुलिस और शार्प शूटर के बीच मुठभेड हो रही है। वहीं मुठभेड में एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है वहीं हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए है। पिछले तीन घंटे से एनकाउंटर जारी है। ...

HARYANA: डीएसपी हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त गिरफ्तार, डंपर को किया बरामद

HARYANA: डीएसपी हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त गिरफ्तार, डंपर को किया बरामद

नूंह: हरियाणा पुलिस ने तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को नूंह जिले में एक डंपर को रुकने का इशारा करने पर डीएसपी को कुचल कर हत्या कर दी गई थी।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव पंचगांव निवासी इक्कर के रूप में हुई, जो डंपर पर क्लीनर था। नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे एक साइट पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचलने वाले डंपर को भी बरामद कर लिया है। ...

HARYANA:अवैध खनन को रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौके पर हुई मौत

HARYANA:अवैध खनन को रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौके पर हुई मौत

नूंह: हरियाणा में खनन माफियाओं को पकड़ने गए डीएसपी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं ने डीएसपी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे डीएसपी सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। ...

DELHI CRIME: पुलिस की गिरफ्त में दिल्ली का कुख्यात बदमाश, 6 मामले सुलझाने का किया दावा

DELHI CRIME: पुलिस की गिरफ्त में दिल्ली का कुख्यात बदमाश, 6 मामले सुलझाने का किया दावा

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली की सुल्तानपुरी थाना पुलिस की पेट्रोलिंग स्टाफ ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक फोन भी बरामद किया। अपराध में इस्तेमाल वाहन एक कटर और एक चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझाने का दावाकिया है। आरोपी पहले भी एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामलों शामिल पाया गया है। ...

HARYANA: पैरोल खत्म होने के बाद जेल वापस लौटा राम रहीम

HARYANA: पैरोल खत्म होने के बाद जेल वापस लौटा राम रहीम

रोहतक: दो साध्वियों के रेप और दो हत्याओं में सजाआफता कैदी और सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 31 दिन पैरोल खत्म होने के बाद सुनारिया जेल पुलिस सुरक्षा के बीच वापस लौट आया है। राम रहीम को 17 जून को पैरोल दी गई थी। जोकि कल पैराल समाप्त हो गई थी। ...

DELHI: एक बार फिर जवान बना अपने साथियों की जान का दुश्मन, दो की मौत, एक घायल

DELHI: एक बार फिर जवान बना अपने साथियों की जान का दुश्मन, दो की मौत, एक घायल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पुलिस जवान ने अपनी तीनों साथियों को गोली मार दी। जिसमें से दो जवानों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट पर एक सिक्किम पुलिस जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी। ...

PUNJAB: भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

PUNJAB: भुप्पी राणा गैंग के दो गैंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

जीरकपुर: पंजाब के जीरकपुर के बलटाना में उस समय अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब अचानक पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलियां चलनी शुरू हो गई। दरअसल भूप्पी राणा गैंग के तीन सदस्य एक होटल मालिक से फिरौती मांगने आए थे मगर पहले से पुलिस ने ट्रैप लगा रखा था, भूपी राणा गैंग के सदस्यों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हुए जबकि पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी। ...

जम्मू-कश्मीर में ITBP के जवान ने 3 साथियों पर चलाई गोलियां, फिर खुद को भी मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में ITBP के जवान ने 3 साथियों पर चलाई गोलियां, फिर खुद को भी मारी गोली

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP)के एक जवान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक शिविर में अपने तीन साथियों पर गोली चलाने से पहले खुद को गोली मार ली।घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई।ITBPके एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों को गोली मार दी, जिससे एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गएहै। ...

DELHI: फिल्मी स्टाइल में 50 लाख से ज्यादा की लूट, जांच में जुटी पुलिस

DELHI: फिल्मी स्टाइल में 50 लाख से ज्यादा की लूट, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार दिल्ली की आम जनता को सुरक्षित रखने का वादा करती है तो वहीं दूसरी ओर दिनदहाड़े बीच सड़क बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला साउथ ईस्ट जिले के लाजपत नगर के फ्लाई ओवर का है। जहां पर ऑटो में सवार 2 युवकों के आंखों में मिर्ची झोंक कर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 50 लाख रुपये से भड़ा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम समेत इलाके की महिला DCP भी पहुंची। ...

DELHI: हैवान बना पिता,पत्नी संघ दोनों बेटियों को मारी गोली

DELHI: हैवान बना पिता,पत्नी संघ दोनों बेटियों को मारी गोली

जाफराबाद: कहते है कि इस जाहान में सबसे सुरछीत जगह मां बाप का मां बाप का आंचल होता है, लेकिन तब क्या हो जब वह आपके जान के दुश्मन बन जाए। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के जाफराबाद से निकल कर आ रहा है, जहां एक घर में से 4 लोगों की लाश निकली है। शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली माली और फिर खुद को भी शूट कर लिया है। इससे पहले भी दिल्ली में ऐसी वारदातें देखी गई हैं जहां पर परिवार के ही किसी सदस्य ने अपने दूसरे रिश्तेदारों की हत्या कर दी हो। लेकिन अब जाफराबाद वाले मामले में किस कारण से ऐसा किया गया है, अभी तक स्पष्ट नहीं है। जांच क्योंकि शुरुआती दौर में है, ऐसे में पुलिस भी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। वैसे राजधानी में दो दिन के अंदर बड़ी वारदातें देखने को मिल गई हैं। गुरुवार को मॉडन गढ़ी इलाके के एक सरकारी स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई थी। ब्रेक टाइम में मोहित नाम के छात्र की किसी विवाद पर अपने दूसरे क्लासमेट से लड़ाई हो गई थी। शुरुआत में तो झगड़ा सिर्फ धक्कामुक्की तक सीमित रहा, लेकिन फिर गुस्से में आकर मोहित ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन छात्र घायल हो गए जिनका एम्स में इलाज जारी है। खबरों के मुताबिक, जाफराबाद में इसरार अहमद नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को गोली मार दी। परिवीर के तानें ही सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। उसके बाद पिता इसराद ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात सह है कि घर के बाहर व्यापारी के दो बेटे भी मौजूद थे। लेकिन इसरार ने उन्हें कुछ नहीं किया। ऐसे में किस कारण से इसरार ने अपनी पत्नी और सिर्फ दो बेटियों का कत्ल किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ...