जुर्म

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में फिर चली गोली, 3 बच्चे हुए घायल

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में फिर चली गोली, 3 बच्चे हुए घायल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले सीलमपुर इलाके की झुग्गी-झोपड़ी में बच्चे के छठी समारोह में हुई। फायरिंग से तीन बच्चे जख्मी हो गए। सभी बच्ची को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के दौरान आरोपी की पहचान आमिर उर्फ हमजा के तौर पर हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। ...

HARYANA: NCB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 5500 प्रतिबंधित दवाइयों के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

HARYANA: NCB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 5500 प्रतिबंधित दवाइयों के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

हरियाणा: यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को करीब 5500 प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजेश धर्म सिंह एएसआई राजेंद्र कुमार पंकज अमरजीत सुखविंदर सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान सरस्वती नगर निवासी कपिल गोयल उर्फ बब्बू के नाम से हुई। ...

डैडी मुझे मरने पर मजबूर....मरने से पहले भारतीय मूल की महिला ने सोशल मीडिया पर कही ये बाते

डैडी मुझे मरने पर मजबूर....मरने से पहले भारतीय मूल की महिला ने सोशल मीडिया पर कही ये बाते

नई दिल्ली:भले ही हर किसी के मुंह पर ये बात सुनने को मिलती है कि लड़का-लड़की बराबर है। लेकिन आज भी महिलाओं को बेटे की चाहत में प्रताड़ित सहन करनी पड़ती है। ये हम नहीं अमेरिका में एक महिला द्वारा सुसाइड करनी की खबर कह रही है। बता दें न्यूयॉर्क में रह रही एक भारतीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। महिला का नाम मनदीप कौर और उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। सुसाइड करने से पहले मनदीप कौर ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और उस वीडियों में उसने जो भी बाते कहीं उसने सबको हैरान कर दिया। ...

Haryana: तीज का त्योहार मनाने गई थी घर पत्नी, पति की हुई रहस्यमय मौत

Haryana: तीज का त्योहार मनाने गई थी घर पत्नी, पति की हुई रहस्यमय मौत

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर मॉडल टाउन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिन से व्यक्ति अपने घर में मरा हुआ पड़ा था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ अभी व्यक्ति मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। ...

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर बदमाशों ने सास बहू की गोली मारकर की हत्या

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर बदमाशों ने सास बहू की गोली मारकर की हत्या

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले की हांसी तहसील के आदर्श नगर में गुरुवार सुबह सास और बहू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात सुबह करीब पौने 6 बजे घर में घुसकर अंजाम दी गई। वहीं वकील ने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद बंटी ने पड़ोस से किसी की गाड़ी मांगकर अपनी मां और पत्नी को हिसार के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह और शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ पहुंचे। ...

पैसों के लालच में मां ने उजाड़ा बेटी का घर,  बेटों के साथ मिलकर जमाई को उतारा मौत के घाट

पैसों के लालच में मां ने उजाड़ा बेटी का घर, बेटों के साथ मिलकर जमाई को उतारा मौत के घाट

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में कलयुगी मां ने पैसों के लालच में बेटी को विधवा कर दिया। जानकारी के अनुसार पैसों के लालच में मां ने बेटी का घर उजाड़ा दिया। मां ने 2 बेटों के साथ मिलकर सांस ने जमाई को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने बेटी की दूसरी शादी करवाकर रुपये वसूलना चाहती थी। ...

HARYANA: गुरुग्राम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

HARYANA: गुरुग्राम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुरूग्राम: हरियाणा के गुरूग्राम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 29 जलाई को पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम में GRP फरीदाबाद से एक जीरो एफआईआरप्राप्त हुई। जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि 15 जुलाई के दिन करीब 9.30 बजे से अमरेशपाल अपनी टैक्सी सहित लापता है। जिसकी गाड़ी संदिग्ध हालत में ग्रीन फिल्ड अन्डर पास फरीदाबाद में मिली। ...

SINGER MOOSEWALA MASSACRE: हत्या में 9 शूटरों को किया गया था तैयार, आखिरी वक्त में 3 को बुलाया वापिस

SINGER MOOSEWALA MASSACRE: हत्या में 9 शूटरों को किया गया था तैयार, आखिरी वक्त में 3 को बुलाया वापिस

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे होते रहा है। वहीं पुलिस ने नया खुलासा करते हुए बताया है कि सिंगर की हत्या के लिए गोल्डी ने 6 नहीं 9 शूटरो को तैयार किया गया था, लेकिन हत्या के 24 घंटे पहले गोल्डी बराड़ ने तीन शूटरों को घटनास्थल पर जान स मान कर दिया था। ...

हरियाणा में केले की रेहड़ी पर बिक रहा था नशा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा में केले की रेहड़ी पर बिक रहा था नशा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ में केले की रेहड़ी पर नशा बिक रहा था। जब पुलिस को सूचना मिली तो गांझा बेचने और बिकवाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला दरअसल बहादुरगढ के विवेकानंद नगर का है ।यंहा केले की रेहड़ी लगाने वाला कंचन केले के साथ गांझा भी बेच रहा था। ...

परिवार को त्याग कर बना दुनिया का दूसरा खतरनाक आतंकवादी, जानें कौन था अल जवाहिरी

परिवार को त्याग कर बना दुनिया का दूसरा खतरनाक आतंकवादी, जानें कौन था अल जवाहिरी

नई दिल्ली: अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को एक ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया है। जिसके बाद अफगानिस्तान में आंतक विरोधी अभियान में ये अमेरिका की सबसे बड़ी कामयाबी है। खुफिया सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर ही जवाहिरी पर ड्रोन स्ट्राइक की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं अल जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। ...