जीवन को आसान बनाने के बजाय,आधुनिकताबाधा बनती जा रही है और हर दिन आम लोगों के सामने और अधिक चुनौतियां खड़ी कर रही है। शातिर ठगों का गिरोह आज कल मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई को चपत लगाने के तरह-तरह के तरीके निकालते रहता है।डिजिटल बैंकिंग के साथ-साथ डिजिटल फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है। साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बनाया है।ताजा मामला सामने आया है कर्नाटक के बेंगलुरु से, जहां ठगों का गिरोह लोगों को बिजली बिल के नाम पर ठग रहा है। ...
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है बता दें कि चोरी के शक में एक शख्स को कुछ युवकों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई है। वहीं शख्स की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शख्स को कभी बिजली के खंभे से बांध कर, कभी मुंह के बल लेटा कर तो, किसी में उसकी टांगे उठाकर डंडों, लात घूंसों से पीटा जा रहा है। ...
फतेहाबाद: हरियाणा के फ़तेहाबाद के टोहाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले में शातिर ठगों ने जीवित लोगों के बाद अब मृतक लोगों के साथ भी ठगी का खेल खेला है। ठगों ने मृत लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाते हुए उनके खातों से लाखों रुपए की नगदी उड़ा ली। हालांकि मामला पुराना है, बैंक प्रबंधन की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ...
पाली: अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्थान के पाली शहर के सुमेरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के जाखानगर बायपास पर नाकाबंदी कर कार को रोका और तलाशी लेकर उसमें रखी 4 लाख की कीमत की अवैध शराब जब्त की है। ...
पलवल: हरियाणा के पलवलजिले केगांव असावटी में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक आरएमपी डॉक्टर को पहले जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई थी। ...
रोहतक: हरियाणा के रोहतक शहर के माता दरवाजा के पास लगते बंगला साहिब गुरुद्वारे में कल देर रात को दो संगत पक्षों के बीच आपसी मामूली कहासुनी हुई देखते देखते यह कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। दोनो पक्षों में तलवार चलने के साथ फायरिंग भी की। एक पक्ष एक शख्स को गोली लगी जबकि एक घायल हो गया। ...
फिरोजपुर: पंजाब की फिरोज़पुर जेल में एक हवालाती की पीठ पर गैंगस्टर लिखने का मामला सामने आया हैं जिसमे उक्त कैदी के मां बाप की अर्जी पर कपूरथला में अतिरिक्त सत्र नयायधीश कपूरथला की अदालत में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने पहले उक्त हवालाती का मेडिकल करने के आदेश दिए और बाद में पुलिस को सारे मामले की जाँच के आदेश दिए। ...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम जिले के क्षेत्र में कुख्यात बावरिया गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी का नाम जीवराज (26) है और दूसरे आरोपी का नाम मुकेश(24) है। दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों पर 25,000 रुपये का नकद इनाम रखा हुआ था। थाना सफदरजंग एनक्लेव ने अपराधी घोषित किए होते है इनके पकड़े जाने कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। ...
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा ने पंचकूला स्थित एक गेमिंग कंपनी के साथ साइबर जालसाज द्वारा की गई ठगी के मामले में तेजी से प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूजर के खाते में जमा 30लाख रुपये को फ्रिज करने में कामयाबी हासिल की है ।इसके अतिरिक्त, साइबर टीम ने जनवरी और जुलाई, 2022के बीच साइबर अपराधियों की रफतार पर बे्रक लगाते हुए आम जनता के करीब 11करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में वापस लाने में भी मदद की है । ...
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले मतलौडा ब्लॉक के नारा गांव से जेजेपी पार्टी से प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सतबीर खर्ब ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सतबीर खर्ब ने गांव की एक महिला और उसकी 2 बेटियों समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। मृतक सतबीर गांव की महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों से व पुलिस की कार्यवाही नही होने के चलते मानसिक रूप से परेशान था। ...