जुर्म

सोनाली मर्डर केस में गोवा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सोनाली को जबरन दिया गया था ड्रग्स

सोनाली मर्डर केस में गोवा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सोनाली को जबरन दिया गया था ड्रग्स

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदसिती ड्रग दी जा रही थी। गोना के आईजी ना बताया कि, सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था। ...

HARYANA: लेनदेन और जमीनी विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

HARYANA: लेनदेन और जमीनी विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ढाकोला गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें की चाचा और भतीजे में लाखों रुपए के लेनदेन और जमीनी विवाद के चलते झगड़ा हुआ जिसमें गंभीर चोट लगने के चलते चाचा की मौत हो गई। इस हत्या के आरोपी भतीजे सहित उसके माता-पिता पर भी लगे हैं। ...

HARYANA: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

HARYANA: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है। ...

रंगारंग बर्थडे पार्टी में फायरिंग का तड़का, जांच में जुटी पुलिस

रंगारंग बर्थडे पार्टी में फायरिंग का तड़का, जांच में जुटी पुलिस

एटा: देश में शादी और पार्टियों में फायरिग का चलन लगातार बढ़ते नजर आ रहा है। सुरक्षा के लिए मिली लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर रौब दिखाने से रसूखदार बाज नही आ रहे है। वही इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के एटा जिलें का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ...

HARYANA: कुल्हाड़ी गैंग के आतंक ने सोनीपत के पेट्रोल पंप पर लगाया ताला, अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी

HARYANA: कुल्हाड़ी गैंग के आतंक ने सोनीपत के पेट्रोल पंप पर लगाया ताला, अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी

सोनीपत: कुल्हाड़ी गैंग के आंतक से परेशान होकर हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 24 घंटों के लिए पेट्रोल पंप को बंद कर दिया है। आज सुबह 6 बजे से लेकर कल 6 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। लेकिन आपातकालीन वाहन एंबुलेंस के लिए छूट दी गई है। पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने कुल्हाड़ी गैंग के लुटेरों को पकड़वाने वाले को 1 लाख रुपये भी देने का ऐलान किया है। ...

HARYANA: रोहतक में एक युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

HARYANA: रोहतक में एक युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में हसनगढ़ से कंसाला रोड पर नहर के अंदर एक युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस और एफएसएल की टीम जांच करने में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद सारे मामले का समाने आ जाएंगे। ...

HARYANA: दुकानदार पर गोली बरसा कर मांगे थे 60 लाख रुपये, पुलिस ने धर दबोचा

HARYANA: दुकानदार पर गोली बरसा कर मांगे थे 60 लाख रुपये, पुलिस ने धर दबोचा

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले के कस्बा बेरी के मेन बाजार में 4 दिन पहले एक दुकानदार पर फायर कर उससे 60 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में रोहित नामक एक बदमाश को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी गिरफ्त में आने के बाद ही खुलासा हो पाया था की घटना को अंजाम देने वालों में कौन-कौन बदमाश शामिल है ...

स्कूल से पीछा छुड़ाने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस तरह रची हत्या की साजिश

स्कूल से पीछा छुड़ाने के लिए छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस तरह रची हत्या की साजिश

गाजियाबाद: मुझे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था जिस वजह से मैंने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। ये बात सुनकर आप एक बार तो हैरान होगे फिर सोचेंगे कि स्कूल में जाने वाला बच्चा किसी की हत्या नहीं कर सकता है। लेकिन ये घटना यूपी में सच साबित हुई है यहां एक दसवीं के छात्र ने अपने दोस्त को इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उसे स्कूल में जाना पसंद नहीं था। ...

HARYANA: बहादुरगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का मामला

HARYANA: बहादुरगढ़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का मामला

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने उसकी मौत का कारण परिजनों का दहेज की मांग करना और दहेज न देने पर उसे प्रताड़ित करना बताया गया है। ...

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात डबल मर्डर की खबर सामने आई है जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि दिल्ली की जेजे कॉलोनी में फायरिंग से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ...