SSC GD Admit Card: जानें कब जारी होगा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड? यहां पढ़े हर डिटेल्स

SSC GD Admit Card: जानें कब जारी होगा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड? यहां पढ़े हर डिटेल्स

SSC GD CONSTABLE  ADMIT CARD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल के अभ्यर्थी के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारिखों का ऐलान कर दिया गया हैं। यह परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक होंगी। SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से एग्जाम सिटी की स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपनी परीक्षा की तारिख और शहर की जानकारी भी ले सकते हैं। 

परिक्षा से जुड़ी जाने महत्वपूर्ण जानकारियां

1. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को होगी।

2. SSC GDकांस्टेबल भर्ती परीक्षा सिटी की स्लिप चेक करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।

3. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड के एग्जाम की तारिख 4 दिन पहले ही साइट पर अपडेट होंगी।

4. आपके परीक्षा सेंटर की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ले सकते हैं।

5. SSC GDभर्ती परीक्षा इंग्लिश और हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।

6. यह परिक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में की जाएगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। जिसे क्षेत्रीय वेबसाइट्स और सीआरपीएफ की वेबसाइट crpf.gov.inसे डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपनी परिक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी ssc.gov.inपर चेक कर सकते हैं।

सिपाही भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने CAPFs और SSF  में GD  असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की है। SSC ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सिटी स्लिप संबंधित परीक्षा शिफ्ट की शुरुआत के 10 दिन पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती है। इसलिए 10 फरवरी को होने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप 1 फरवरी तक आएगी।

 

Leave a comment