Lok Sabha Election 2024: ‘…वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं’ प्रियंका गांधी ने झारखंड में भरी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: ‘…वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं’ प्रियंका गांधी ने झारखंड में भरी हुंकार

Priyanka Gandhi in Godda: झारखंड के गोड्डा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा, "कांग्रेस की नीतियां हमेशा आपको मजबूती देने के लिए रही हैं। भाजपा सरकार आपको नहीं जानती और उचित नीतियां नहीं बना पा रही है। आपके मुख्यमंत्री को फर्जी बयानों और मुकदमों के आधार पर चुनाव से पहले जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ दायर मामला कभी भी सच नहीं हो सकता।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप उनके बिना चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा होगा कि वे हेमंत सोरेन को जेल में डालकर आसानी से चुनाव जीत लेंगे, लेकिन आज कल्पना जी हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं। मैं उन्हें अपनी छोटी बहन और 'नारी शक्ति' का प्रतीक मानती हूं। EVM पर कांग्रेस पार्टी का बटन दबाने के साथ ही आप हेमंत सोरेन जी की रिहाई का रास्ता भी खोलेंगे।हम देश में एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसके ऊपर आपको गर्व होगा।

देश की जनता महंगाई से जूझ रही है- प्रियंका गांधी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से जूझ रही है। किसानी के सामानों पर GST लगा दी गई है। खेती से कमाई नहीं होती, किसानों को कर्ज लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को न उपज का सही दाम मिल रहा है और न फसलों का मुआवजा। आपके लिए महंगाई एक बहुत बड़ा बोझ बन चुकी है, लेकिन नरेंद्र मोदी और BJP नेताओं को इससे फर्क नहीं पड़ रहा।

Leave a comment