
Vidhansabha Election 2024 Live: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान थोड़ी ही देर में होने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव संबंधित सभी जामकारियां साझा करेंगे।
जम्मू कश्मीर में 10 सालों बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव करवाने को लेकर सभी राजनीतिक दलों की लंबे समय से मांग थी। हालांकि, धारा 370 हटने के कारण जम्मू कश्मीर में बड़े बदलाव आए हैं। अब विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है।
वहीं, हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि, विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर तक खत्म होने वाला था। पिछले चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाई थी। भाजपा 41 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभड़ी थी। भाजपा ने जेजेपी के साथ मिल सरकार बनाई थी।
इन दोनों राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। उपचुनाव गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी, कुंदरकी, फूलपुर, खैर और सीसामऊ सीटों पर होंगे। साथ हू बिहार के भी चार विधानसभा सीटों पर मतदान होना। इन सभी सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी आज ही होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने दोनों राज्यों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के आवाम में चुनाव के लिए ललक दिख रही है। उन्होंने कहा कि J&Kके आवाम तकदीर बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 360 मॉडल बूथ बनाया गया है। साथ ही जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं. यहां 20 लाख से ज्यादा युवा हैं।। जम्मू कश्मीर में 11, 838 बूथों का निर्माण किया जाएगा।
हरियाणा में 2.1 करोड़ मतदाता की संख्या है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, हरियाणा में 20,629 वोटिंग बूथ बनाए गए हैं। कश्मीर ने 3 चरणों में मतदान होगा। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 28 अगस्त को पहले चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा और वोटिंग 25 सितंबर को होगी। तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव होंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।
Leave a comment