जलेबी बेचने वाला कैसे बना 'जलेबी बाबा'? 120 महिलाओं को बनाया अपनी हवस का शिकार

जलेबी बेचने वाला कैसे बना 'जलेबी बाबा'? 120 महिलाओं को बनाया अपनी हवस का शिकार

Jalebi Baba Sex Scandal: हरियाणा के टोहाना के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में दोषी जलेबी बाबा को दोषी करार दिया है। फतेहाबाद फास्टट्रैक कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 14 साल, दुष्कर्म के अन्य मामलों में सात-सात साल तो IT एक्ट के तहत पांच साल कैद की सजा सुनाई है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुलाई 2018 से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बिताए गए साढ़े चार साल भी इसी सजा में शामिल होंगे। आरोपी को आर्म्स एक्ट में बरी किया गया है। इसके साथ कोर्ट ने जलेबी बाबा पर 35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
 
120 महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले इस हैवान के बार में हर कोई जानना चाहता है। जलेबी बाबा उर्फ बल्लूराम की कहानी बेहद फिल्मी है। एक वक़्त था जब वो जलेबी का स्टॉल लगाता था जो बाबा के रूप में ऐसा मशहूर हुआ कि महिलाएं अपनी समस्या लेकर उसके पास आने लगी। जलेबी बाबा पर महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं जांच के दौरान पुलिस को उसके फ़ोन से कई गंदे वीडियो भी मिले।
 
जलेबी बाबा को कोर्ट ने 5 जनवरी को दोषी करार दिया था। 6 जनवरी को बहस के बाद 9 जनवरी को सजा के ऐलान के लिए तारीख तय की गई थी। 9 जनवरी को सजा पर बहस हुई और 10 जनवरी को सजा सुना दी गई। इस दौरान दुष्कर्म का आरोपी जमकर रोया। और जज के सामने रहम की भीख मांगता रहा।
 
फोन से मिले 120 गंदे VIDEO
 
जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। दरअसल, एक मुखबिर ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को जलेबी बाबा का अश्लील वीडियो दिखाया था। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके फ़ोन से 120 ऐसे ही वीडियो मिले थे, जिनमें वो महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता हुआ नजर आ रहा था। 
 
जलेबी बेचने वाला कैसे बना 'जलेबी बाबा'
 
जलेबी बाबा बनकर फेमस हुए कल्लूराम की चार बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी पत्नी का कई सालों पहले निधन हो गया था। जिसके बड़ा वह लगभग 23 साल पहले पंजाब से हरियाणा के टोहाना में आकर बस गया। जहां उसने लगभग 13 सालों तक जलेबी बेचने का काम किया। इसी दौरान उसकी एक तांत्रिक से मुलाकात हुई और वह तांत्रिक विद्या से जुड़ गया। जबकि टोहाना में उसके जानकारों का कहना है कि कई सालों तक गायब रहने के बाद जब वो लौटा तो उसने अपना घर बनवाया और उसके पास ही एक मंदिर का भी निर्माण करवाया। इस मंदिर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों की इसी आस्था का फायदा उठाते हुए उसने 120 महिलाओं के साथ नशे की हालत में रेप किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म को अंजाम देते हुए वह गंदा वीडियो भी बनता था। जो महिला उसका शिकार बन जाती थी वो उसके उसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करता था और पैसे ठगता था। पीड़ित महिलाएं बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं कहती थीं। 
 
कैसे हुआ जलेबी बाबा के कुकर्मों का खुलासा
 
13 अक्टूबर 2017 को एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ शहर पुलिस टोहाना में आईपीसी की धारा 328, 376, 506 दर्ज हुआ था।  इसके बाद बाद में 2018 में तत्कालीन एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।मुकदमा दर्ज करने के बाद घटनास्थल से चिमटा, राख, भभूति, नशे की गोलियां, वीसीआर आदि बरामद की थी।

Leave a comment