लॉकडाउन के विरोधी रहे जय भट्टाचार्य ट्रंप कैबिनेट में हुए नियुक्त, दी गई बड़ी जिम्मेदारी

लॉकडाउन के विरोधी रहे जय भट्टाचार्य ट्रंप कैबिनेट में हुए नियुक्त, दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Donald Trump Cabimet: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपनी कैबिनेट में नियुक्ती कर रहे हैं। इसी कड़ी में जय भट्टाचार्य को बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का प्रमुख बनाया गया है। यह अमेरिका का चिकित्सा अनुसंधान को वित्तीय सहायता करने वाला सबसे बड़ा सार्वजनिक संस्थान है। इसका बजट लगभग 47.3 बिलियन डॉलर है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट होने पर डॉ. जय भट्टाचार्य ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अगले NIH डायरेक्टर के रूप में नामांकित किए जाने से मैं सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं। हम अमेरिकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, ताकि लोग हम पर फिर से भरोसा कर सके। बता दें कि जय भट्टाचार्य, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगे।    

पीएचडी तक की है पढ़ाई  

बता दें कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जय भट्टाचार्य ने इकोनॉमिक्स में एमडी और पीएचडी की है। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर हैं। सथ ही नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक्स रिसर्च का कामकाज भी देखते हैं। इसके अलावा स्टैनफोर्ड के सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग का निर्देशन करते हैं। उन्होंने चिकित्सा, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य नीति, महामारी विज्ञान, सांख्यिकी, कानून और सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में 135 लेख लिखे हैं। सभी लेख अमेरिका के पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं।  

लॉकडाउन का किया था विरोध             

बता दें कि,कोरोनाकाल में डॉ. जय भट्टाचार्य ने ग्रेट बैरिंगटन डेक्लेरेशन का सह-लेखन भी किया था। इसमें उन्होंने अक्टूबर 2020 से कोरोना में लगाए गए लॉकडाउन का विकल्प बताया था। इस दौरान उन्होंने सरकार के कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों और मास्क नीति की भी आलोचना की थी। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए इसे लोगों में फैलने देने और हर्ड इम्युनिटी के पक्ष में तर्क दिए थे। इस पर उन्हें काफी ज्यादा विरोध का भी झेलना पड़ा था।                                       

Leave a comment