
नई दिल्ली: दुनिया लगातार तरक्की की ओर बढ़ रही है फिर चाहें साइंस हो या टेक्नोलॉजी। हम जो सोचते हैं उसे हासिल करने की क्षमता रखने हैं। वहीं हमारे लिए हवा, पानी, मीठी में संभावित खोज आज भी जारी है। वहीं आज एक टेक्नोलॉजी ने दुनिया में कमाल कर दिया। जी हां भविष्य में एक ऐसी नाव बन कर तैयार हो गई है जो पानी ही नहीं हवा में भी उड़ सकती हैं। इटली की डिजाइन फर्म लाजारिनी ने भविष्य की एक लग्जरी याट डिजाइन की है। यह न सिर्फ पानी पर तैर सकेगी बल्कि हवा में उड़ भी सकेगी।
आइये जानते हैं इस याट की क्या खासियतें होंगी: -
1. 500फीट की यह यॉट हीलियम के माध्यम से चलेगी।
2. यॉट् कार्बन फाइबर की बनी हुई है। दरअसल इसमें दो यॉट् होंगे आपस में एक ब्रिज से जुड़े होंगे।
3. इस याट के साथ हीलियम गैस से भरे दो बड़े गुब्बारे जुड़े रहेंगे।
4. हीलियम से भरे गुब्बारे हवा से हल्के होते हैं जिसकी वजह याट हवा में रह सकता है जबकि इलेक्ट्रिक प्रोपेलर इसकी उड़ने में सहायता करता है।
5. यह यॉट 48घंटे तक हवा में रह सकेगी।
इस याट में मिलेगी लग्जरी सुविधाएं
1. यॉट में लग्जीर सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी। इसमें एक बड़ा डाइनिंग हॉल होगा।
2. इसके ऊपर एक हेलीपैड होगा जिस पर हेलीकॉप्टर उतर सकेगा।
3. इसमें एक स्वीमिंग पूल भी होगा।
इस को बनने की लगात होगी
यॉट् में 11 केबिन में कुल 22 यात्री रह सकेंगे। इसे बनाने में करीब 63 करोड़ डॉलर लगभग 51 अरब रुपए लगेंगे। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि अगर यह यॉट् बनेगा तो इसमें रहने की कितनी फीस देनी होगी, लेकिन माना जा रहा है कि यह बहुत ज्यादा होगी और कुछ ही लोग इसे देने में सक्षम होंगे।
Leave a comment