IPL: मुंबई इंडियंस के साथ हुई बेईमानी, सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन जिसे देखकर लोग हुए हैरान

IPL: मुंबई इंडियंस के साथ हुई बेईमानी, सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन जिसे देखकर लोग हुए हैरान

IPL:  मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच बुधवार को IPL एलिमिनेटर मैच खेला गया। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को थर्ड अंपायर से हुई एक बड़ी चूक का सामना करना पड़ा। जो उनकी हार का कारण भी बन सकता था। इस घटनाक्रम के बाद MI टीम समेत उनके मेंटॉर सचिन तेंदुलकर बेहद नाराज दिखाई दिए।

आपको बता दें कि, सूर्य कुमार यादव और कैमरून ग्रीन के पवेलियन लौटने के बाद टीम की उम्मीद टिम डेविड पर टिकी हुई थी। लेकिन डेविड भी 13 रन बनाकर सस्ते में सिमट गए। हालांकि, जिस गेंद पर टिम आउट हुए वह गेंद कमर से उपर थी जिसके बावजूद अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। थर्ड अंपायर के इस फैसले से टिम डेविड नाखुश थे और उन्होंने पवेलियन लौटने से पहले अंपायर से इस मामले के बारे में बातचीत भी की। लेकिन रिप्ले में पाया गया कि गेंद कमर से ऊपर है। हालांकी आखिरी फैसला लखनऊ के पक्ष में गया। अंपायर का यह फैसला मुंबई की हार की वजह भी बन सकता था।

वहीं डग आउट में बैठे सचिन तेंदुलकर भी अंपायर के इस फैसले से नाखुश और हैरान दिखे। लेकिन आकाश मधवाल के करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया। मुंबई के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही सुपरजायंट्स की टीम के 5 खिलाड़ियों को मधवाल ने अपना शिकार बनाया।

Leave a comment