IPL Players Retention: सभी 10 टीमें कौन-कौन से खिलाड़ी को करेगी रिटेन, ऋषभ पंत चेन्नई के संपर्क में?

IPL Players Retention: सभी 10 टीमें कौन-कौन से खिलाड़ी को करेगी रिटेन, ऋषभ पंत चेन्नई के संपर्क में?

IPL 2025 Player Retention Policy: हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्लेयर के रिटेंशन को लेकर नए नियम बनाए हैं। नए नियम के मुताबिक, आईपीएल की कोई भी टीम ज्यादा से ज्यादा छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में एक अनकैप्ड प्लेयर होना चाहिए। वहीं, अगले महीने यानी नवंबर में खिलाड़ियों की नीलमी के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए माथा पच्ची कर रही है। इसी बीच कई रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि चेन्नई की टीम ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। 
 
हालांकि, कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन करेगी इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है। आइए जानते हैं, वो कौन-कौन से खिलाड़ी है?   
 
कोलकाता नाइट राइडर्सः आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकात नाइट राइडर्स है। ये टीम सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम रिटेन कर सकती है। वहीं, कप्तान श्रेयर अय्यर और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को रिलीज कर सकती है। 
 
सनराइजर्स हैदराबादः डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स 2016 में चैंपियन बनी थी। उसके बाद 8 सालों से ये टीम ट्रॉफी की तलाश कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स इस बार हेनरिक क्लासन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को रिटेन करेगी।           
 
चेन्नई सुपर किंग्सः आईपीएल ट्रॉफी पांच बार अपने नाम कर चुकी चेन्नई इस बार एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मतीषा पतिरणा और शिवम दुबे को रिटेन कर सकती है। 
 
मुंबई इंडियंसः मुंबई इंडियंस भी पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। बता दें कि, साल 2024 में रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को इस टीम का कप्तान बनाया गया था। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए मुंबई के मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर को रिटेन कर सकते हैं। 
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 16 सालों से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही रॉयल चैंलेजर बेंगलुरू को इस बार ट्रॉफी की उम्मीद है। बताया जा है कि आरसीबी फिर से विराट कोहली को कप्तानी की कमान देगी। वहीं आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन कर सकती है।  
 
दिल्ली कैपिटल्सः आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल इस बार अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटने कर सकती है।                   
 
लखनऊ सुपर जायंट्सः लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट में निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बडोनी का नाम हो सकता है। कप्तान केएल राहुल पहले ही इस टीम से नाता तोड़ चुके हैं। उन्होंने इस बार ऑक्शन में जाने का मन बनाया है।  
 
गुजरात टाइटंसः अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी गुजरात इस बार कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन कर सकती है।                     
 
पंजाब किंग्सः पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के लिए शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन कर सकती है। बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी। जबकि शुखर धवन पहले ही संन्याल ले चुके हैं।              
 
राजस्थान रॉयल्सः बता दें कि, आईपीएल के शुरुआती सीजन में राजस्थान चैंपियन बनी थी। उसके बाद ये टीम भी ट्रॉफी की तलाश कर रही है। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान इस बार कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और संदीप शर्मा रिटेन को रिटेन कर सकती है। 

Leave a comment