IPL 2023: इन पांच कारणों की वजह से चेन्नई की टीम को मिली हार, जानें

IPL 2023: इन पांच कारणों की वजह से चेन्नई की टीम को मिली हार, जानें

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी लीग की शुरूआत हो चुकी है। पहले दिन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया है। यह मैच आखिरी ओवर तक गया। अतिंम ओवर से टाइटन्स को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। वहीं बल्लेबाजी कर राहुल तेवतिया ने एक छक्का और चौका लगा गुजरात की टीम पहली जीत दिला दी।

वहीं चेन्नई की टीम इस सीजन की पहली हार मिली। इस मैच भले ही चेन्नई की टीम ने 178 रन बनाए थे। लेकिन यह स्कोर 200 तक भी पहुंच सकता था, लेकिन सिर्फ टीम सिर्फ 178 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं चेन्नई टीम के हार की पांच बड़ी वजह क्या थी।

चेन्नई टीम के हार के पांच कारण इस प्रकार हैं

1.बड़े प्लेयर का न चलना: चेन्नई की टीम ने भले ही 178 रनों का स्कोर बना लिया था। सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की शानदार पारी खेली है। उसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया। बेन स्टोक्स, डेवोन कॉन्वे, अंबति रायडू जैसे बड़े प्लेयर कुछ खास नहीं कर पाए। जिसकी वजह से चेन्नई का स्कोर कुछ कम रह गया।

2. कमजोर गेंदबाजी: चेन्नई की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस पिच खराब गेंदबाजी का एक कारण ओस को भी माना जाता है।

3. टॉस:  इस मुकाबले में टॉस ने बड़ी अहम भूमिका निभाई है। क्योकि इस मैदान में काफी ओस देखी गई है। जिसकी वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो गया है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने भी 'ओस फैक्टर' को स्वीकार किया।

4 इम्पैक्ट फ्लेयर का दांव फेल: आईपीएल में इस बार 'इम्पैक्ट फ्लेयर रूल' का इस्तेमाल किया जा रहा है. गुजरात टाइटन्स की पारी के दौरान सीएसके ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट फ्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा. सीएसके का यह दांव फेल रहा और तुषार देशपांडे ने 3.2 ओवर में 51 रन दे दिए।

5. शुभमन गिल का तोड़ ना मिलना: चेन्नई सुपर किंग्स की हार की एक बड़ी वजह गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन भी रहा। शुभमन गिल ने शुरू से ही आक्रमक रुख अपनाए रखा और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। गिल जब 63 रन बनाकर आउट हुए तब तक मैच गुजरात टाइटन्स की पकड़ में आ चुका था।

Leave a comment