इस्लामिक स्टेट ने कांगो में किया नरसंहार, महिलाओं और बच्चों समेत 66 लोगों की हत्या

इस्लामिक स्टेट ने कांगो में किया नरसंहार, महिलाओं और बच्चों समेत 66 लोगों की हत्या

Attack on Congo:  शनिवार, 12जुलाई 2025को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के इरुमु क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों ने 66लोगों की जान ले ली। इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मार्सेल पालुकु ने बताया कि इस्लामिक स्टेट से संबद्ध अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) ने इस भयावह हमले को अंजाम दिया। हमला इतना क्रूर था कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इसके अलावा, कितने लोगों को अगवा किया गया, इसकी सटीक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है।

'खून का सैलाब...' संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी

ADF जो 2019से इस्लामिक स्टेट के साथ जुड़ा एक युगांडाई इस्लामी समूह है, कांगो-युगांडा सीमा पर लगातार हिंसा फैलाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने इस हमले को 'खून का सैलाब' करार दिया, और बताया कि वालेंडु वोनकुतु चीफडम में गुरुवार और शुक्रवार को शुरू में 30लोगों के मारे जाने की खबर थी, जो अब सिविल सोसाइटी की जानकारी के आधार पर 66तक पहुंच गई है।

पिछले साल भी रचाया था आतंक का जाल

पूर्वी कांगो में पहले से ही रवांडा समर्थित एम23विद्रोही समूह के साथ संघर्ष चल रहा है, और एडीएफ के हमलों ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस समूह ने सैकड़ों लोगों की हत्या की और विशेष रूप से बच्चों को अगवा किया। पिछले दिसंबर में भी नॉर्थ किवु के एक गांव में एडीएफ ने 10लोगों को मार डाला था और कई को अगवा किया था। कांगो की आबादी में लगभग 10%मुसलमान हैं, जो मुख्य रूप से पूर्वी हिस्से में रहते हैं।

Leave a comment