
Donald Trump on India Pakistan Ceasefire: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मई में तो करीब तीन दिनों तक दोनों देशों के बीच युद्ध जैसा माहौल रहा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया था। हाल ही में एक बार फिर ट्रंप ने संघर्षविराम की जिम्मेदारी लेते हुए दोनों देशों को लेकर एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ी लड़ाई को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान का यह विवाद परमाणु युद्ध की ओर बढ़ सकता था। हालांकि, अमेरिका के हस्तक्षेप और व्यापारिक दबाव की नीति के कारण स्थिति को नियंत्रित किया गया। सोमवार को एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, "हमने कई लड़ाईयों को रोका है, जिनमें से एक भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ी लड़ाई थी। हमने व्यापारिक दबाव के जरिए इसे रोका। हम भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
ट्रंप ने रोका था भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध
22अप्रैल 2025का दिन भारत के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज है। इस दिन पहलगाम में आतंकवादियों ने एक भीषण हमला किया, जिसमें 26लोग मारे गए। इस हमले के जवाब में भारत ने 6-7मई की मध्यरात्रि को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने पीओके में 9आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए, जिनका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
युद्धविराम में ट्रंप का कोई हाथ नहीं
भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तीन दिनों तक चले इस तीव्र संघर्ष के बाद, 10मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सीजफायर की घोषणा की, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम की पहल पाकिस्तान की ओर से हुई थी और इसमें ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी।
Leave a comment