Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता को फोन कर युवक ने सुनाया अपना दर्द और फिर...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता को फोन कर युवक ने सुनाया अपना दर्द और फिर...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद 22 वर्षीय युवक नकुल ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले नकुल ने अपने पिता को फोन कर प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। फोन पर वह लगातार रो रहा था और परिवार का ध्यान रखने की बात कहते हुए नहर में कूद गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक दिल्ली के मीठापुर का रहने वाला था और फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, नकुल का पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध था। गुरुवार को दोनों फिल्म देखने गए थे। इसी दौरान नकुल ने कथित तौर पर युवती के मोबाइल में किसी अन्य युवक के साथ चैट देख ली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती को घर छोड़ने के बाद नकुल मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया।

शाम करीब 7:30 बजे नकुल ने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया और रोते हुए कहा कि प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। उसने पिता से कहा कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है और मां, भाई-बहन का ध्यान रखने की बात कही। पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद नकुल का फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात पल्ला थाना क्षेत्र में नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान नकुल के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। नकुल के पिता ने युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: भाजपा की ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

CM Samrat Chaudhary: आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ज्ञान भवन, गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 31 मार्च 2027 तक का अल्टीमेटम, CM सम्राट चौधरी ने सुनीं 101 लोगों की फरियादें

CM Samrat Chaudhary: बिहार के पटना में आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीधे आम जनता की फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे 101 लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कार्रवाई का निर्देश दिया।

Uttrakhand News:राहुल गांधी के बयान पर CM धामी का पलटवार, अजीत डोभाल के सम्मान को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक बयान देते समय नेताओं को तथ्यों और भाषा की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast