Search KhabarFast

Press ESC to close

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुसीबत में भारतीय टीम, गेम पलटने वाला खिलाड़ी हुआ घायल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुसीबत में भारतीय टीम, गेम पलटने वाला खिलाड़ी हुआ घायल

Big Blow For Team India Before Champion Trophy: ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर गवास्कार ट्रॉफी गंवाने के बाद भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। उससे पहले ही भारतीय के सामने मुसीबत आ खड़ी हो गई है। 

भारतीय टीम के लिए जिस खिलाड़ी को संकटमोचक माना जाता है। उसका घायल होना वास्तव में चिंता का विषय है। बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं। अब बताया जा रहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाएंगे। यहां तक की छह महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। 

सिडनी टेस्ट के दौरान हुए घायल    

बुमराह के चोटिल होने के संकेत तो ऑस्ट्रेलिया में ही मिल गए थे, सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन वह मैदान छोड़कर अस्पताल गए थे। हालांकि, मैच के तीसरे दिन बुमरहा मैदान पर लौटे थे। जिसके बाद यह कहा जाने लगा था कि फिट हो गए हैं लेकिन, बुमराह अभी भी घायल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह की तरह इंजरी से जूझने वाले लोगों और उसका इलाज करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि अगर ये सिर्फ बैक स्पाज्म हुई है। अगर स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं हुआ तो जनवरी के अंत तक बुमराह मैदान खेलते हुए दिखाई देंगे।

ऐसे में छह महीने के लिए होना पड़ेगा बाहर

भारत के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन, जिन्होंने ऐसी इंजरी को डील किया है, जैसी बुमराह को हुई है। उन्होंने को बताया कि वो इस बात से तो सहमत हैं कि अगर बुमराह को सिर्फ अकड़न रही तो वो समय से मैदान पर लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले ज्यादा परेशानी में भी नहीं लग रहे थे लेकिन, मैं दावे से कुछ नहीं कहना चाहता। क्योंकि, अगर इंजरी ग्रेड 1 से ग्रेड 3 स्ट्रेस फ्रैक्टर से जुड़ी रही तो ठीक होने में छह महीने तक का समय लग सकता है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब किंग्स के बाहर होते ही श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, टी20 कप्तानी की दौड़ में शुभमन गिल आगे

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में लगातार हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब की जीत, दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ ऐसा धमाकेदार शतक लगाया, जिसने IPL के प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल दिया।

IPL 2026: मैदान पर चमके अर्जुन तेंदुलकर, बेटे की गेंदबाजी देख गदगद हुए सचिन; बोले - तुम पर गर्व है...

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बेटे का दमदार प्रदर्शन देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन की तारीफ की, वहीं बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में बधाई दी। तेंदुलकर परिवार का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast