Search KhabarFast

Press ESC to close

Indian Railway Rule: ट्रेन में अब एयरलाइंस जैसे नियम, लिमिट से ज्यादा सामान, तो खैर नहीं

Indian Railway Rule: ट्रेन में अब एयरलाइंस जैसे नियम, लिमिट से ज्यादा सामान, तो खैर नहीं

Railwaysr Rule On Luggage: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार कोशिशें करता रहता है। इस बीच, रेलवे ने यात्रियों के लिए सामान से संबंधित नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। यह नियम बिल्कुल हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की तरह ही होंगे। इसलिए अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि अब आपके सामान की मात्रा और आकार पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नए नियमों के तहत, अगर आप निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान ले जाते हैं और उसे पहले से बुक नहीं करते, तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

सामान की मुफ्त सीमा

दरअसल, भारतीय रेलवे ने हर कोच के लिए सामान की मुफ्त सीमा तय की है। इन सीमाओं के तहत यात्री अपने सामान को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले जा सकते हैं। हालांकि, अगर सामान की मात्रा मुफ्त सीमा से अधिक है, तो उसे रेलवे के पार्सल कार्यालय में बुक करना होगा। लेकिन अगर आप बिना बुकिंग के मुफ्त सीमा से ज्यादा सामान ले जाते हैं तो आपको सामान्य सामान दर से छह गुना अधिक जुर्माना देना होगा। बता दें, यह नियम रेलवे ने इसलिए लागू किया है ताकि डिब्बों में भीड़भाड़ कम हो और किसी दूसरे यात्री को परेशानी ना हो।

1. एसी फर्स्ट क्लास (AC First Class): 70 किलोग्राम तक मुफ्त, अधिकतम 150 किलोग्राम तक (अतिरिक्त शुल्क के साथ)।

2. एसी 2-टियर (AC 2-Tier): 50 किलोग्राम तक मुफ्त, अधिकतम 100 किलोग्राम तक (अतिरिक्त शुल्क के साथ)।

3. एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास (AC 3-Tier/Sleeper Class): 40 किलोग्राम तक मुफ्त, अधिकतम 80 किलोग्राम तक (अतिरिक्त शुल्क के साथ)।

4. सेकेंड सिटिंग (Second Sitting/General Class): 35 किलोग्राम तक मुफ्त, अधिकतम 70 किलोग्राम तक (अतिरिक्त शुल्क के साथ)।

रेलवे ने ज्यादा सामान को जोखिम बताया

फिलहाल, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से इस व्यवस्था की शुरुआत करने का फैसला किया है। इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ये नियम रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए जरूरी है। क्योंकि कई बार यात्री बहुत ज्यादा अपने साथ सामान ले जाते हैं, जिससे कोच में बैठने और चलने में दिक्कत पेश आती है। उन्होंने अतिरिक्त लगेज को सुरक्षा जोखिम करार दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ी, वंदे भारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; यहां जानें सबकुछ

Train Route Change: उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी चेतावनी जारी की है। कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर गंगा पुल के ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण 2अप्रैल से 13मई 2026तक कुल 42दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रोजाना लगभग 8घंटे ट्रेन आवागमन प्रभावित रहेगा, जिससे वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस समेत 50से अधिक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं या कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।

Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

Amarnath Yatra 2026 Registration: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने आज से अमरनाथ यात्रा 2026 का अग्रिम पंजीकरण शुरू कर दिया है। पूरे देश में 554 नामित बैंक शाखाओं के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी रजिस्ट्रेशन खुल गया है।

छुट्टियों में घर बदलने का बढ़ा ट्रेंड, भारतीय अपना घर अजनबियों के लिए खोल रहे; जानें क्या है इसकी चुनौतियां

भारत में अब छुट्टियां मनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग घूमने के दौरान होटल और रिसॉर्ट में ठहरना पसंद करते थे, लेकिन अब ‘होम एक्सचेंज’ यानी घरों की अदला-बदली का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast