पाकिस्तान ने फिर की LoC पर नापाक हरकत! भारत के इस मुंहतोड़ जवाब को नहीं भूलेगा पड़ोसी

पाकिस्तान ने फिर की LoC पर नापाक हरकत! भारत के इस मुंहतोड़ जवाब को नहीं भूलेगा पड़ोसी

Jammu And kashmir: भारतीय सेना ने LoC पर एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार, एक अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम करते हुए भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में घुसपैठ की कोशिश के दौरान भारतीय सेना की ताबड़ोड़ कार्रवाई के दौरान दो घुसपैठिए ढेर हुए हैं। वहीं कठुआ के रामकोट इलाके के घने जंगलों में तीन अन्य घुसपैठियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि 27 मार्च पहाड़ी की चोटी पर स्थित आतंकवादियों ने खोजी दल पर गोलीबारी की थी जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।
 
भारतीय सेना ने क्या कहा?
इस मामले के बाद भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'LoC पार करके पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका बेहद प्रभावी और संतुलित तरीके से भारतीय सेना ने जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ करने की वजह से कृष्णा घाटी सेक्टर में एक अप्रैल को माइन ब्लास्ट हुआ जिसके तुरंत बाद ही पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है और भारतीय सेना हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।'
 
हरकतों से बाज नहीं आता पाकिस्तान
बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश की है और हर बार भारत ने उसके नापाक इरादों का पर्दाफाश करके उन्हें नेस्तनाबूद करने का काम किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा और जम्मू कश्मीर को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। भारत कई बार अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भी पाकिस्तान को बेनकाब कर चुका है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। 
 

Leave a comment