INDIAN ARMY ने अधिकारियों को लेकर किया बड़ा बदलाव, अगस्त से एक सामान्य देखेंगे सभी अफसर

INDIAN ARMY ने अधिकारियों को लेकर किया बड़ा बदलाव, अगस्त से एक सामान्य देखेंगे सभी अफसर

Indian Army:  इंडियन आर्मी में बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी एक जैसी यूनिफॉर्म पहने गए। जानकारी के अनुसार, संपन्न सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा।

सूत्रों की मानें तो फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर और ऊपर) के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब एक जैसे होंगे। ध्वज-रैंक के अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे। यह बदलाव इस साल 1अगस्त से लागू होंगे। भारतीय सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों की पहनी जाने वाली वर्दी पहले जैसी ही रहेगी।

जानकारी के अनुसार, रेजीमेंट की सीमाओं से परे, वरिष्ठ नेतृत्व के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और मजबूत करने के लिए, भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है। ये एक निष्पक्ष और न्यायसंगत संगठन होने के लिए भारतीय सेना के चरित्र को भी मजबूत करेगा।

Leave a comment