
India Vs NZ Semi Final: बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा जिसको लेकर दोनों टीमों ने तैयारी कर ली है लेकिन मैच से पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया है जिससे हड़कंप मच गया है।
दरअसल, इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि मैच से दौरान मुंबई में कुछ बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा। मुंबई पुलिस को ये धमकी अज्ञात शख्स ने ट्विटर के माध्यम से दी है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है और वानखेड़े स्टेडियम और आसपास के इलाक़ों में कड़ी नज़र बनाए हुए है।
मुंबई पुलिस ने दी जानकारी
इसके साथ ही जिस शख्स ने धमकी दी है उसने मुंबई पुलिस को टैग भी किया है एक फोटो में जिसमें गन, हॅड ग्रेनेड और गोलियां है। यही नहीं इस शख्स ने मैच के दौरान आग लगा देंगे इस मैसेज से भरा फोटो भी लगाया था। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी और कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्स पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। जिसे देखते हुए स्टेडियम के आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है।
Leave a comment