
CM Yogi Mother Health Deteriorates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता, सावित्री देवी (80), की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। उन्हें तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सावित्री देवी को अस्पताल के एक विशेष वार्ड में रखा गया है।
तबीयत बिगड़ने की वजह से आपात भर्ती
मंगलवार को अचानक सावित्री देवी की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल में दाखिल करने के बाद डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है, और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर ऋषिकेश एम्स में कराया गया था भर्ती
सावित्री देवी की तबीयत पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है। इसी वर्ष जून में, उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश के एम्स में भर्ती किया गया था। वर्तमान में, सावित्री देवी उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ रह रही हैं।

Leave a comment