
Salil KapoorSuicide: दिल्ली में3 सितंबर को एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलील कपूर ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, कपूर ने दोपहर करीब दो बजे अपने आवास पर खुद को गोली मार ली।
सुसाइड नोट में उत्पीड़न का आरोप
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि सलील कपूर ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर आत्महत्या की। परिवार के सदस्य कपूर का शव पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ स्थिति में पाए गए। उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इस नोट की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटना स्थल की जांच की और फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं।
पुलिस मामले की करेगी गहन जांच
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सलील कपूर की आत्महत्या के कारण और सुसाइड नोट में किए गए आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस सभी संभावनाओं पर गौर कर रही है।
Leave a comment