
Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। सही वास्तु नियम अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। ऐसे में घर के बाथरूम से किन चीजों को हटाना उचित रहेगा इस बात पर ध्यान देना होगा। अगर आपके घर से कुछ चीजें हटा दी जाएं तो गरीबी दूर हो सकती है।
इन चीजों को तुरंत बाथरूम से हटा दें
1.वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे को अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर के बाथरूम में टूटा हुआ शीशा है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। टूटा हुआ कांच घर में वास्तु दोष लाता है। बाथरूम का टूटा हुआ शीशा घर में आर्थिक तंगी लाता है।
2.वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चप्पलें कभी भी टूटी हुई या गंदी नहीं होनी चाहिए। ऐसी चप्पलें घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं।
3.वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए, खाली बाल्टी घर में दुर्भाग्य लाती है। बाथरूम में हमेशा भरी हुई बाल्टी रखें, घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।
4.वास्तु के अनुसार बाथरूम टूटा हुआ हो या पानी टपक रहा हो। यदि बाथरूम के नल से पानी टपकता रहता है तो यह निश्चित है कि उस घर में धन की बर्बादी होगी। इन स्थानों पर गरीबी व्याप्त होने लगती है।
5.वास्तु के अनुसार बाथरूम में गीले कपड़े न रखें। कपड़े धोएं और उन्हें तुरंत बाथरूम से हटा दें। अन्यथा सूर्य दोष उत्पन्न हो जायेगा।
6.घर में पेड़-पौधे सुंदर लगते हैं लेकिन बाथरूम में कभी भी पेड़-पौधे न रखें। ऐसे पौधे जल्दी खराब हो जाते हैं और इससे घर में वास्तु दोष प्रवेश कर जाता है।
Leave a comment