'राहुल गांधी महान व्यक्ति हैं, वे महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं', जानें आचार्य प्रमोद ने क्यों दिया ऐसा बयान?

'राहुल गांधी महान व्यक्ति हैं, वे महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं', जानें आचार्य प्रमोद ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 20 मई 2024 तक 5 चरणों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार 400 से ज्यादा सीटों का दावा कर रहा है, वहीं कांग्रेस और इंडी गठबंधन भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी एक महान व्यक्ति हैं। आइए जानते हैं कि प्रमोद कृष्णम ने ऐसी बात क्यों कही है।

राहुल गांधी एक महान व्यक्ति हैं-प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि 'राहुल गांधी महान आदमी हैं, वह कुछ भी बोल सकते हैं। पहली डेट तक वह और भी बहुत कुछ कहेंगे। उनके बारे में क्या कहा जा सकता है? यह राहुल गांधी को बहुत बड़ा धन्यवाद है। महात्मा गांधी का सपना था कि कांग्रेस को ख़त्म कर दिया जाये। वो काम तो बीजेपी भी नहीं कर पाई। लेकिन वो काम राहुल गांधी कर रहे हैं।'

कांग्रेस सबसे कम सीटें जीतेगी- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 'राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम बहुत अच्छी तरह से बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देशभर के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी।'

Leave a comment