BJP ने बताया क्यों लेकर आए 'एक देश, एक चुनाव' बिल, कांग्रेस की नीतियों को लेकर खड़े किए गंभीर सवाल

BJP ने बताया क्यों लेकर आए 'एक देश, एक चुनाव' बिल, कांग्रेस की नीतियों को लेकर खड़े किए गंभीर सवाल

One Nation One Election Bill: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर अनुच्छेद-356के दुरुपयोग का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि इस कारण ही सरकार ने 'एक देश, एक चुनाव' विधेयक लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से यह विचार सामने आया।

कांग्रेस ने अनुच्छेद-356का किया दुरुपयोग

नड्डा ने 'भारत के संविधान की 75वर्षों की गौरवशाली यात्रा' पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अनुच्छेद-356का 90बार दुरुपयोग किया। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू ने इसे 8बार, इंदिरा गांधी ने 50बार, राजीव गांधी ने 9बार और मनमोहन सिंह ने 10बार इस्तेमाल किया। नड्डा ने यह सवाल उठाया कि इस पर चर्चा क्यों नहीं की जाती, ताकि देश जान सके कि कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को कैसे गिराया।

आपातकाल पर कड़ा प्रहार

नड्डा ने कांग्रेस के शासन में लगाए गए आपातकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, "क्या उस समय देश को कोई वास्तविक खतरा था?" नड्डा ने कहा कि आपातकाल केवल कुर्सी की रक्षा के लिए लगाया गया था, जिससे देश को अंधकार में डाला गया।

संविधान की रक्षा के लिए आंबेडकर के दृष्टिकोण की याद दिलाई

नड्डा ने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को लेकर दृष्टिकोण का उल्लेख किया और कहा कि संविधान का सम्मान तभी संभव है जब उसे मानने वाले लोग अच्छे हों। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी भी संविधान से छेड़छाड़ करने का मौका नहीं छोड़ा, चाहे वह अनुच्छेद 370हो या अनुच्छेद 35A।

कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर को लेकर भी लगाए आरोप

नड्डा ने जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मनमोहन सिंह और इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री बने, तो भी पीओके से किसी को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सदस्य बनने की अनुमति नहीं थी। नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया।

संविधान की प्रस्तावना में बदलाव पर कांग्रेस को घेरा

नड्डा ने कांग्रेस पर संविधान की प्रस्तावना में 'पंथनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द जोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने संविधान को ठीक से पढ़ा होता, तो ये शब्द कभी नहीं जोड़े जाते, क्योंकि डॉ. आंबेडकर ने पहले ही भारत के संविधान को पंथनिरपेक्ष बताया था।

अपने संबोधन के अंत में नड्डा ने संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके योगदान के लिए कृतज्ञ रहेगा।

Leave a comment