Odisha विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 112 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कितने चरणों में होंगे चुनाव

Odisha विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 112 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कितने चरणों में होंगे चुनाव

BJP Candidates List For Odisha Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 112 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य में 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। BJPने पुरी से जयंत कुमार सारंगी, प्रकाश चंद्र सेठी को मैदान में उतारा है। कटक सदर से और जगन्नाथ प्रधान भुवनेश्वर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे।

ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल चांदबली से और मनोज कुमार मेहर जूनागढ़ से चुनाव लड़ेंगे। सिसिर मिश्रा को हिंजिली से मैदान में उतारा गया है, जहां उनका मुकाबला बीजद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से होगा।

BJP100 रैलियां करेगी

नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी से सत्ता छीनने के इरादे से BJPराज्य में 100 चुनावी रैलियां करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में पार्टी के शीर्ष स्टार प्रचारकों में से हैं। ओडिशा BJPके उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने कहा कि सभी इलाकों में मेगा रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिन्हें मोदी और शाह के अलावा BJPअध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी पहले ही 3 फरवरी और 5 मार्च को संबलपुर और चंडीखोल में दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य में सभाएं कीं।

ओडिशा विधानसभा 4 चरणों में होंगे चुनाव

ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जो 13 मई से शुरू होकर 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 25 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकते हैं और 29 अप्रैल तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। दूसरे चरण में तारीखें 3 मई और 6 मई हैं, जबकि तीसरे चरण में तारीखें 6 मई और 9 मई हैं। आखिरी चरण में उम्मीदवार 14 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।

Leave a comment